मोदी सरकार अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता रद्द करे : भज्जल

by

दिल्ली के विद्यार्थियों पर पुलिस दमन की कड़े शब्दों में निंदा

गढ़शंकर।  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह स्मारक, गढ़शंकर में सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए और डाकघर के सामने मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।
कुल हिंद किसान सभा  के प्रांतीय सचिव कॉमरेड गुरनेक सिंह भज्जल तथा किसान सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका सरकार के साथ किए गए फ्री ट्रेड समझौते से पहले ही कर्ज़ के बोझ तले दबे किसान और अधिक कर्ज़ में फंस जाएंगे। डेयरी, मछली और मुर्गी पालन से जुड़े किसान भी इस समझौते से बर्बाद हो जाएंगे। विद्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के बर्बर और फासीवादी रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर किसान सभा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अच्छर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग एक्ट के तहत किसानों की ज़मीनें छीनने की योजनाएँ बनाई जा रही हैं, जिसके खिलाफ पंजाब के किसान जोरदार संघर्ष करेंगे।
इस अवसर कुलविंदर संघा, प्रेम सिंह, रविंदर नीटा, मोहन लाल, बलवंत राय, सिगारा राम, हंस राज, कश्मीर सिंह, गिरधारी लाल, गुरचरण सिंह और जुझार सिंह उपस्थित रहे। मंच का संचालन कॉमरेड हरभजन सिंह अटवाल ने किया तथा आए हुए साथियों का धन्यवाद सतनाम सिंह ढिल्लों ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी निमिषा मेहता ने अपने समर्थकों सहित एसडीएम कार्यालय में आना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की रिहायश से उनके समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय...
article-image
पंजाब

अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो सार्वजनिक करने पर 17 वर्षीय किशोर हिरासत में

होशियारपुर । पंजाब के होशियारपुर में 16 वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म और घटना का वीडियो सार्वजनिक करने के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं युद्ध रोकने जा रहा हूं, अब कोई जंग नहीं होने देंगे – ट्रंप ने जंग को लेकर भी बड़ा बयान : इजरायल और यूक्रेन जंग की तरफ इशारा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीतने की ओर बढ़ रहे है. उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक...
Translate »
error: Content is protected !!