दिल्ली में नितिन नवीन लेंगे पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक : संगठन को मजबूती देने पर जोर

by

नई दिल्ली : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को मजबूती देने और विधानसभा की चुनावी तैयारी के मध्य नजर दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में  बैठक होगी।

यह बैठक शाम 6:00 बजे भाजपा मुख्यालय विस्तार में होगी।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब के संगठन मंत्री श्रीनिवास बैठक में मौजूद रहेंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गृह मंत्री अमित शाह संगठन महामंत्री बिल संतोष के अलावा तरुण चुघ बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले कल गुरुवार को तमिलनाडु भाजपा की टीम के साथ कल शाम 6:00 बजे गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन ने इसी तरह की बैठक ली थी।

तमिलनाडु के बैठक में भी प्रदेश में बदली हुई परिस्थिति में भाजपा को जड़ तक कैसे मजबूत किया जाए इसको लेकर लंबी बैठक कर रणनीति बनाई गई थी।

इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और यूरिया की पर्याप्त एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

पत्र में केवल सिंह ढिल्लों ने 6 जून को जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान पंजाब के किसानों के लिए डीएपी और यूरिया की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा हुई थी। अब धान की बुआई का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा में पंजाब की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल जून और जुलाई में धान की बुआई के दौरान राज्य के कई जिलों और खुदरा केंद्रों पर डीएपी और यूरिया की कमी देखने को मिलती है। इसके कारण किसानों को सहकारी समितियों और खाद बिक्री केंद्रों पर घंटों, कभी-कभी कई दिनों तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। इससे बुआई में देरी होती है, जिसका सीधा असर फसल उत्पादन, पानी के बेहतर उपयोग और सरकारी खरीद व्यवस्था पर पड़ता है।

केवल सिंह ढिल्लों ने यह भी कहा कि खाद की कमी होने पर जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ जाती है। मजबूरी में किसानों को निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ती है, जिससे उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ जाती है।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में होने वाले सीपीएम के राजनीतिक सम्मेलन को माकपा सचिव कामरेड सीता राम येचुरी करेंगे संबोधित

गढ़शंकर । शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की पुण्यतिथि के अवसर पर, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर और महान कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की जयंती के अवसर पर,...
article-image
पंजाब

Won’t Allow ‘Jaziya Tax’

*Government Demands ₹25,000 Per Day to Celebrate Dussehra; Reminds of Mughal-Era Mindset Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 22 :  After Kullu Dussehra, the largest Dussehra celebration in North India is held in Hoshiarpur, where lakhs...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गग्गी की हत्या के बाद अब बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की दी चेतावनी

ऊना :  बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भव्य साईं संध्या, सूफी सुरों से गूंजा ऊना का श्री रामलीला मैदान*

रोहित भदसाली। ऊना :  समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शुक्रवार सांय ऊना के श्री रामलीला मैदान में एक भव्य साईं संध्या का...
Translate »
error: Content is protected !!