दिल्ली में बन सकती थी आप की सरकार !…. अगर इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने ना बिगाड़ा होता खेल?

by

दिल्ली में आम आदमी पाटी  के लिए कांग्रेस पार्टी हार की गुनहगार बनती दिख रही है। 70 में से कम से कम 14 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जितने वोट मिले हैं, उससे कम वोटों के अंतर से बीजेपी के प्रत्याशी विधानसभा पहुंचते दिख रहे हैं। ऐसे में इंडिया बलॉक के लिए यह चर्चा का विषय होगा कि क्या दोनों दलों ने साथ चुनाव न लड़कर अपनी मिट्टी पलीद करवाई है।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर नतीजों और रुझानों को मिलाकर बीजेपी ने निर्याणक बढ़त बना ली है। पार्टी इनमें से 48 सीटों पर आगे चल रही है या जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों पर ही बढ़त बनाई है या जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के हाथों तीसरी बार भी शून्य बटे सन्नाटा हाथ लगा है।  दिल्ली की 14 सीटों पर कांग्रेस ने AAP को हराया? हम जिन 14 सीटों की बात कर रहे हैं, वह ऐसी सीटें हैं जहां आम आदमी पार्टी (आप) से बीजेपी की जीत का मार्जिन कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट से कम है। या कांग्रेस को जितने वोट मिले हैं, उस सीट पर आप का प्रत्याशी उससे कम वोटों के अंतर से हार गया है।

1) बादली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 11,901 वोट, कांग्रेस को मिले 32,855 वोट

2) छतरपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 6,239 वोट, कांग्रेस को मिले 6,601 वोट

3) ग्रेटर कैलाश- बीजेपी की जीत का मार्जिन 3,188 वोट, कांग्रेस को मिले 6,711 वोट

4) जंगपुरा- बीजेपी की जीत का मार्जिन 675 वोट, कांग्रेस को मिले 7,350 वोट

5) मादीपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 10,899 वोट, कांग्रेस को मिले 17,958 वोट

6) मालवीय नगर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 2,131 वोट, कांग्रेस को मिले 6,770 वोट

7) मुस्तफाबाद- बीजेपी की जीत का मार्जिन 17,578 वोट, कांग्रेस को मिले 33,474 वोट

8) नांगलोई जाट- बीजेपी की जीत का मार्जिन 26,251 वोट, कांग्रेस को मिले 32,028 वोट

9) नई दिल्ली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 4,089 वोट कांग्रेस को मिले 4,568 वोट

10) राजेंद्र नगर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,231 वोट, कांग्रेस को मिले 4,015 वोट

11) संगम विहार- बीजेपी की जीत का मार्जिन 344 वोट, कांग्रेस को मिले 15,863 वोट

12) त्रिलोकपुरी- बीजेपी की जीत का मार्जिन 392 वोट, कांग्रेस को मिले 6,147 वोट

13) मेहरौली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,596 वोट, कांग्रेस को मिले 9,685 वोट

14) तिमारपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,024 वोट, कांग्रेस को मिले 8,313 वोट

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने थरोला में किया 1.45 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन एएम नाथ। कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत थरोला में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर कूटनीतिक चोट : पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल बैठक में 5 कड़े फैसले

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन और विद्यार्थी यूक्रेन से ऊना वापस पहुंचे

ऊना 3 मार्चः यूक्रेन में फंसे जिला ऊना के तीन अन्य विद्यार्थी सकुशल घर वापस आ गए हैं। वीरवार को वापस लौटे विद्यार्थियों में से एक दौलतपुर चौक, एक सैंसोवाल तथा एक गलुआ का...
article-image
पंजाब

Women’s Safety Top Priority

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : District Planning Committee Chairperson for Hoshiarpur, Karmjeet Kaur, stated that the Punjab government is fully committed to women’s safety, dignity, and empowerment. She noted that through One Stop Centres operating across...
Translate »
error: Content is protected !!