दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके : राजधानी में ही रहा केंद्र

by

एएम नाथ। दिल्ली : भूकंप से एक बार फिर धरती हिल गई है। सोमवार सुबह दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र राजधानी में ही था। भूकंप का असर दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के इलाकों पर रहा। हालांकि, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। दरअसल, भूकंप की तीव्रता बहुत ज्यादा तेज नहीं रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता की जानकारी दी है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार सुबह 8 बजकर 44 मिनट के आसपास भूकंप आया और हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन के अंदर उत्तर दिशा में इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। नॉर्थ दिल्ली भूकंप का केंद्र रहा। वहीं भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई। बता दें कि, 3 तीव्रता तक के भूकंप को निम्नतम सूची में रखा गया है। इतनी तीव्रता के भूकंप का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं होता है और जान-माल के नुकसान से बचाव रहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DRIVE AGAINST DENGUE: Civil Surgeon

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 22 : Under the district administration and health department’s special campaign “Every Friday — Strike on Dengue”, launched on the directions of Deputy Commissioner Ashika Jain, a large-scale anti-larva survey and...
article-image
पंजाब

डीएपी व अन्य खादों से टैगिंग करने वाले खाद डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : 01 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने खाद की बिक्री वाले डीलरों को सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान अगर कोई...
article-image
पंजाब

6 शिक्षक सस्पेंड : चुनाव ड्यूटी पर न आना शिक्षकों को पड़ा भारी

लुधियाना प्रशासन ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया हैं। बता दें कि, डिप्टी कमिश्नर ने इन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर न आने के...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज होशियारपुर, 15 अगस्त: नगर निगम होशियारपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार की...
Translate »
error: Content is protected !!