69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य शुभारंभ : शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन

by

तारा। बीबीएन : नालागढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में सोमवार से 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भव्य एवं गरिमामय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर ने किया। आशीष कोहली निर्देशक स्कूल शिक्षा, डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा निदेशक उच्चतर शिक्षा, डॉ. जगदीश नेगी सहनिदेशक स्कूल शिक्षा, हरदीप सिंह बावा विधायक नालागढ़, श्री राम कुमार चौधरी विधायक, दून, गोपाल सिंह चौहानउप-निदेशक, स्कूल शिक्षा विभाग, मोहिद्र पिरटा उप-निदेशक (प्राथमिक शिक्षा), सोलन डॉ राजिंदर वर्मा उप-निदेशक (गुणवत्ता) सोलन, संतोष चौहान मुख्यालय, राजेश ठाकुर आजीवन सदस्य, हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल संघ, अजय पांटा सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा, ललित चौहान प्रधान PET यूनियन हि. प्र., बलवंत झौटा प्रभारी टीआरएल स्पोर्ट्स हॉस्टल, जुब्बल नरेंद्र सिंह अहलूवालिया उप-मंडल दंडाधिकारी (एस डी एम), नालागढ़ श्री भीष्म ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक (डी एस पी), नालागढ़ पंकज शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नालागढ़, मनोज शर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नालागढ़ अशोक बासु चौहान अतिरिक्त जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी सोलन सुरेंद्र शर्मा तकनीकी अधिकारी (खेल) श्रीमती ललिता नेगी अतिरिक्त जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एड पी ई ओ), समारोह में देश के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ प्रतिभागी खिलाड़ियों की एकत्रता एवं अनुशासित परेड से हुआ। इसके पश्चात माननीय शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों से सरहाना मिली । इसके उपरांत मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया I
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के राज्य प्रधान नरोत्तम वर्मा व जिला सोलन के प्रधान गुरमेल चौधरी ने मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक हरदीप बाबा तथा राम कुमार चौधरी को शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया स्थानीय विद्यालय की एनसीसी ऑफिसर सुरेश लता के प्रमोशन पर स्टार लगाकर शिक्षा मंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा विद्यालय की छात्राओं के लिए 21000 की राशि दी गई।
समारोह को माननीय विधायक नालागढ़ हरदीप सिंह बावा तथा माननीय विधायक दून राम कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत लोक नृत्य ने समारोह में रंगारंग वातावरण उत्पन्न कर दिया। इसके पश्चात माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों को औपचारिक रूप से आरम्भ घोषित किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। अंत में संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा डॉ जगदीश नेगी जी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कर्नाटक ने नवोदय विद्यालय समिति को 57–22 अंकों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड ने 44–27 से जीत हासिल की।
सीबीएसई और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 43–21 से बाज़ी मारी। विद्या भारती बनाम छत्तीसगढ़ मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 72–23 से जीत दर्ज की।
केरल और सीबीएसई के बीच हुए मुकाबले में सीबीएसई ने 51–28 से विजय प्राप्त की। तेलंगाना ने जम्मू-कश्मीर को 61–45 से हराया। गुजरात और बिहार के बीच हुए मुकाबले में बिहार ने 45–31 से जीत दर्ज की।
असम और राजस्थान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने 37–36 के बेहद करीबी अंतर से जीत हासिल की।
वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच हुए मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने 36–21 से विजय प्राप्त कर अगले दौर में प्रवेश किया l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

मोहाली : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार व लॉजिस्टिक उपलब्ध करवाने वाले गैंगस्टर को डेरा बस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान महफूज उर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृति संरक्षण में उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका – जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। अर्की : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में विभिन्न उत्सवों एवं महोत्सवों की सराहनीय भूमिका रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगरोटा बगबां की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुक्सान-पुनर्वास का लिया जायजा आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सुख की सरकार का विशेष फोक्स: बाली

क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की बहाली को धन की कमी नहीं आने दी जाएगी आड़े,घीण में सामुदायिक भवन तथा आंगनबाड़ी का भवन बनाने की घोषणा धर्मशाला, नगरोटा, 11 सितंबर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!