दिल दहलाने वाली घटना : युवक ने अपनी 16 वर्षीय बहन को कापे से काटकर की हत्या

by

गिद्दड़बाहा : गांव फकरसर में युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गिद्दड़बाहा के गांव फकरसर में कुलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह का अपनी छोटी बहन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताते हैं कि कुलविंदर अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुलविंदर ने अपनी 16 वर्षीय बहन अंजू पर कापे से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। जब ये घटना घटी तब परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान लगाने गए हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पेशगी जमानत पटीशन रद्द : डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण रोड़ी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुरा तथा कुलवंत सिंह पंडोरी की

तरनतारन : 14 सितम्बर जिला तरनतारन में जुलाई 2020 में जहरीली शराब से हुई मौतें के मामले में आम आदमी पार्टी द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स के समक्ष दिए गए धरने को लेकर अदालत में...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

होशियारपुर, 06 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के...
article-image
पंजाब

दिल्ली बम विस्फोट के दोषी भुल्लर की समय से पहले रिहाई नहीं : SRB ने केंद्र की सिफारिश को ठुकराया

नई दिल्ली : 1993 के दिल्ली बम विस्फोट के दोषी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर की समय से पहले रिहाई नहीं होगी। दिल्ली के सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने केंद्र सरकार की सिफारिश को अस्वीकार...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में नए खुलासे : पीए सुधीर सांगवान व सुखविन्द्र सांगवान पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप

दिल्ली: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। शक की सुई लगातार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर जाकर टिक रही है। अब सोनाली के छोटे भाई रिंकू...
Translate »
error: Content is protected !!