दिल दहला देने वाली वारदात : भाई ने बड़ी बहन को मारी पांच गोलियां…. मौके पर ही हुई मौत

by
 सोनीपत  :  हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक युवक ने अपनी बड़ी बहन को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका सगा भाई परमजीत है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की । जानकारी के मुताबिक, प्रीति की शादी करीब चार साल पहले पानीपत के गांव छाजू गढ़ी में हुई थी और उसका एक बेटा भी है. लेकिन पिछले एक महीने से वह अपने मायके बड़वासनी गांव में रह रही थी।
भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर प्रीति और परमजीत के बीच झगड़ा हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि प्रीति खुद को बचाने के लिए गली में भागी, लेकिन पीछे से उसके भाई ने उस पर गोलियां बरसा दीं. प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सदर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
घरेलू कलह के चलते दिया वारदात को अंजाम
इस वारदात पर डीसीपी कुशाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच घरेलू कलह चल रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. गांव में इस हत्याकांड के बाद मातम पसरा हुआ है और लोग घटना से स्तब्ध हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

“जाइका परियोजना” से सुदृढ़ होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने ज्वाली में जाइका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक कार्यालय का किया शुभारंभ ज्वाली, 4 जनवरी : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश में चलाई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
article-image
पंजाब

वेतन जारी न होने पर बिजली मुलाज़िमों ने लगाया पक्का धरना

गढ़शंकर, 13 सितम्बर: पावरकॉम और ट्रस्को कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज यूनियन पंजाब, बिजली बोर्ड के कच्चे सीएचबी वर्करों ने वेतन जारी न होने पर आज असीमित समय के लिए बिजली बोर्ड गढ़शंकर के समक्ष धरना लगा...
Translate »
error: Content is protected !!