दिवंगत सैनिक के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार ने सौंपा 7.5 लाख रुपये का चेक

by
5 नवंबर को डयूटी के दौरान हुई थी भ्याड़ के हवलदार दिनेश कुमार शर्मा की मृत्यु
रोहित राणा।  भोरंज 29 नवंबर। ग्राम पंचायत महल के गांव भ्याड़ के दिवंगत हवलदार दिनेश कुमार शर्मा के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 7.5 लाख रुपये की फौरी सहायता राशि प्रदान की है। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को दिनेश कुमार शर्मा के घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया तथा प्रदेश सरकार की ओर से 7.5 लाख रुपये का चैक सौंपा। हवलदार दिनेश कुमार शर्मा थल सेना में सेवारत थे और 5 नवंबर को डयूटी के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई थी।
दिनेश कुमार शर्मा की माता गायत्री देवी, पत्नी रीना देवी, पुत्री कनिका शर्मा और कनिष्का शर्मा तथा पुत्र समक्ष शर्मा को सांत्वना देते हुए विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि फौरी सहायता राशि के अलावा प्रदेश सरकार दिवंगत सैनिक के परिवार की अन्य मदद भी करेगी।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, चमन लाल काकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टाइपिंग टेस्ट में गड़बड़ी, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर एफआईआर दर्ज :परीक्षा के अभ्यर्थियों सहित कुल 10 लोगों कोकिया नामजद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके ) पेपरलीक मामले में पोस्ट कोड 928 स्टेनोग्राफर में  की गई है। विजिलेंस लंबे समय से इस पोस्ट कोड की जांच कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 साल के लड़के ने की 40 साल की महिला से रेप की कोशिश, 5 दिन बाद मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :नहमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने नूरपुर में 177 मेधावी बच्चों को बाँटे टैबलेट : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने गुणात्मक तथा संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर दिया बल

नूरपुर,3 जनवरी। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज बुधवार को नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत स्थानीय बीटीसी आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीनिवासन रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत दसवीं तथा 12वीं...
Translate »
error: Content is protected !!