मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विस में समर्पित कीं 69 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं

by

एएम नाथ। बिलासपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जनता को लगभग 69 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्यों की सौग़ात दी। इनमें दो उद्घाटन तथा पांच शिलान्यास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 4.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस थाना घुमारवीं तथा 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड में निर्मित चैक डैम एवं डाईक के कार्यों का उद्घाटन किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने टिक्करी हेलिपैड, घुमारवीं के समीप 6.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय खेल परिसर, पुलिस थाना, घुमारवीं में छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले फैमिली क्वार्टर, 6.13 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड होने वाली सात किलोमीटर लंबी अमरपुर-हड़सर-डाहड-जमन-घुमारवीं सड़क की आधारशिला रखीं। इसके अलावा उन्होंने 34.95 करोड़ रुपये की लागत से 31 किलोमीटर लंबी घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के उच्चीकरण कार्य तथा बाड़ी मझेडवां में 6.80 करोड़ रुपये की लागत से सीर खड्ड के ऊपर बाड़ी मझेड़वां-डाहड-पनोल सड़क पर निर्मित होने वाले 68 मीटर जीप योग्य स्पैन पुल की आधारशिला भी रखीं।
इससे पूर्व, घुमारवीं पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से भेंट कर उनसे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टु, पूर्व विधायक तिलक राज और बंबर ठाकुर, डीआईजी राहुल नाथ, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की नीतियों से तंग आ कर पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए विधायक : भारतीय जनता पार्टी में शामिल नेताओं को भाजपा परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा : जयराम ठाकुर

मोदी जी की नीतियों में विश्वास करते हैं इसलिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं नेता, अभी भी झूठ पर झूठ बोलकर सरकार चलाने के प्रयास हो रहे हैं भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 वर्ष की कैद की सजा : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला फूफा अदालत ने दोषी करार

शिमला। नाबालिग से दुष्क्रम करने वाले फूफा अजय कुमार को शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी करार देते हुए 25 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे 25...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
Translate »
error: Content is protected !!