विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : रैली निकालकर विद्यार्थियों ने ने  मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

by
एएम नाथ। भरमौर, 22 अप्रैल  :
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला ,144- होली , द्रुगेठी और राजकीय प्राथमिक  विद्यालय 84- मरोर ,94- सामरा व सक्रैणा के मतदान केंद्रों में उप मंडलीय स्वीप टीम ने  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम  के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया ।
गतिविधियों में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों,प्रवक्ताओं एवं अध्यापकों ने भाग लिया।
 इस दौरान निर्वाचक साक्षरता क्लब व नोडल और सैक्टर  अधिकारियों द्वारा 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग जनों के लिए घर पर ही मतदान करने की  सुविधा के बारे में  जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी गई। ताकि बच्चे लोकतांत्रिक परंपराओं लोकतंत्र की मर्यादा,स्वतंत्र,निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन के महत्व को समझ सकें। इसके लिए निर्भीक होकर जाति,धर्म,समुदाय अथवा भाषा के आधार पर भेद भाव न करते हुए विना प्रलोभन के निर्वाचन में भाग लेने हेतु बच्चों के मध्य सूचना दी गई।  जिससे वे अपने- अपने घरों में जाकर अपने परिवार के सदस्यों का वोट सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, नारा लेखन एवं रंगोली इत्यादि में भी हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई और  स्थानीय लोगो को मतदान  के प्रति अपनी सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित भी किया।
 कार्यक्रम  के दौरान स्थानीय लोगो को अपने कर्तव्य के प्रति शपथ भी दिलाई  गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार बनाने को चलेगा विशेष अभियान: एडीसी सौरभ जस्सल

धर्मशाला, 03 जनवरी। कांगड़ा जिला में शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा इस के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर शराब ठेके में आधी रात हंगामा, पुलिस और सेल्समैन के बीच मारपीट, जांच शुरू

शराब ठेके पर पुलिस-कर्मचारियों में भिड़ंत, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप एएम नाथ। ऊना :-जिला ऊना के मैहतपुर स्थित एक शराब ठेके में बुधवार देर रात पुलिस और ठेके के कर्मचारियों के बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस : 3 अगस्त को होंगी अहम गवाहियां

बठिंडा :  किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 312 ड्राइंग शिक्षकों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान : विद्यार्थियों को जापान के शिक्षण भ्रमण पर किया गया रवाना

शैक्षणिक सत्र के मध्य शिक्षकों की सेवानिवृित्त न करने पर किया जा रहा विचार  पुरानी पेंशन योजना नहीं होगी वापिसः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में...
Translate »
error: Content is protected !!