आरसेटी ने 31 महिलाओं को सिखाई मशरूम की खेती

by
एएम नाथ। हमीरपुर 09 नवंबर :  मट्टनसिद्ध में स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए मशरूम की खेती का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 31 महिलाओं ने मशरूम की खेती की बारीकियां सीखीं।
शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद वे अपने स्तर पर मशरूम की खेती या इससे संबंधित कारोबार आरंभ कर सकती हैं। मशरूम का प्लांट लगाने या इसके विपणन इत्यादि के लिए अगर महिलाओं को बैंकों से ऋण की आवश्यकता हो तो इसमें आरसेटी उनकी हरसंभव मदद कर सकता है।
इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा, ममता ठाकुर, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कानून व्यवस्था का पंजाब में निकला जनाजा, अमृतसर मंदिर पर बम से हमला निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अमृतसर में ठाकुरद्वारा मंदिर पर बम से हमला होने की घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 करोड़ की लागत से लमलैहड़ी में बन रहा इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंटः मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ऊना व डोहगी में की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक ऊना: 5 अगस्त 2022- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी में 400 करोड़ रुपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली व्यवस्था व मानसून तैयारियों की समीक्षा, खतरनाक पेड़ों की पहचान के निर्देश

एएम नाथ।  कुल्लू  : उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने जिला में बिजली आपूर्ति व्यवस्था एवं विद्युत लाइनों की समीक्षा की।  बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति को सुचारू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
Translate »
error: Content is protected !!