मुख्यमंत्री ने महिला की हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा….. स्वयं परिजनों से की बात

by
एएम नाथ। हमीरपुर 09 नवंबर : बीते दिनों एक सनसनीखेज वारदात में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ने वाली ग्राम पंचायत सासन की महिला के परिजनों और अन्य रिश्तेदारों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को स्वयं फोन पर बात करके इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
मुख्यमंत्री से बात होने के बाद उक्त महिला के परिजनों और गांववासियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
रविवार सुबह धरने की सूचना मिलते ही उपायुक्त अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने मौके पर ही मोबाइल फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की बात महिला के परिजनों से करवाई।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महिला के एक रिश्तेदार रणवीर सिंह से काफी देर तक बात करके इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस को आरोपी के बारे में कड़ी जांच करने तथा उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिले भर में गश्त बढ़ाने, बच्चों एवं युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर कड़ी नजर रखने तथा स्कूलों में लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से जारी कड़े निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान की शुरुआत, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी : मेयर सौरभ जोशी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 26 जून: स्वच्छ और सुंदर शहर के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने आज वार्ड नंबर-4 में मेगा डीप क्लीनिंग अभियान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार उठा रही आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की जिम्मेवारी : विशेष राहत पैकेज के तहत लगभग 22 हजार आपदा प्रभावितों को दी गई वित्तीय सहायता: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि 22 हजार से अधिक आपदा प्रभावित परिवार प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं पुनर्वास के लिए लाए गए 4500 करोड़ रुपये के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सुनी गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार : सुनील शर्मा बिट्टू

लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दुकानों और ग्रामीण हाट का किया शिलान्यास,   नगर निगम हमीरपुर के लिए बनाया गया है 150 करोड़ रुपये की योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
Translate »
error: Content is protected !!