दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चली : आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर , आईएएस का परिवार जब घर के अंदर मौजूद

by

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर के 2009 बैच के एक आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। जसिके बाद सुचना मिलते ही अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल, थाना प्रभारी मलकीत सिंह सेक्टर 11,चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह सेक्टर 24 पुलिस व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। वहीं मौके पर फोरेंसिक जांच विशेषज्ञ भी पहुंचे और नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए। पुलिस को घर के कमरे से गोली भी बरामद हुई।
जानकारी के मुताबिक आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा का परिवार जब घर के अंदर मौजूद था। उस समय गोली घर की खिड़की के प्लाईबोर्ड पर लग नीचे गिर गई। देर रात तक भीं पुलिस पता लगाती रही कि किस एंगल से यह गोली चलाई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। वहीं पता लगाया जा रहा है कि वह किस वाहन पर सवार था। पुलिस कोठी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ में लगी है।
उल्लेखनीय है कि इस समय आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा न्यायिक एवं गृह मामले के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिक्ति कार्यभार भी है। साथ ही वह गृह विभाग के नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी भी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन जिला बठिंडा के गरीब खेत मजदूरों पर हुए हमले के दोषियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की 

गढ़शंकर,  24 जनवरी: कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन पंजाब की वर्किंग कमेटी के फैसले को लागू करते हुए आज यहां कामरेड गुरमेश सिंह महासचिव पंजाब, जिला महासचिव और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम...
article-image
पंजाब

बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित

विद्यार्थियों को समझदारी से निवेश करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जागरूक गढ़शंकर, 19 अक्टूबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक...
Translate »
error: Content is protected !!