दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चली : आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर , आईएएस का परिवार जब घर के अंदर मौजूद

by

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर के 2009 बैच के एक आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। जसिके बाद सुचना मिलते ही अपराध शाखा के डीएसपी उदय पाल, थाना प्रभारी मलकीत सिंह सेक्टर 11,चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह सेक्टर 24 पुलिस व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। वहीं मौके पर फोरेंसिक जांच विशेषज्ञ भी पहुंचे और नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए। पुलिस को घर के कमरे से गोली भी बरामद हुई।
जानकारी के मुताबिक आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा का परिवार जब घर के अंदर मौजूद था। उस समय गोली घर की खिड़की के प्लाईबोर्ड पर लग नीचे गिर गई। देर रात तक भीं पुलिस पता लगाती रही कि किस एंगल से यह गोली चलाई गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। अभी तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। वहीं पता लगाया जा रहा है कि वह किस वाहन पर सवार था। पुलिस कोठी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ में लगी है।
उल्लेखनीय है कि इस समय आईएएस वरिंदर कुमार शर्मा न्यायिक एवं गृह मामले के विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव का अतिक्ति कार्यभार भी है। साथ ही वह गृह विभाग के नशा विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी भी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को :मुकद्दर करड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर ज़िले के गाँव बिंजों में करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को पूरे करड़ा परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान हुआ

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते कस्बा सैला खुर्द में बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब...
article-image
पंजाब

शिव मंदिर बंसी नगर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां 26 फरवरी को होगी संपन्न होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव मंदिर बंसी नगर एवं बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से...
Translate »
error: Content is protected !!