दिशा बैठक में कंगना के तेवर पर सियासी बवाल, नरेश चौहान बोले- ‘सांसद को मर्यादा का पालन करना चाहिए’

by

एएम नाथ।  शिमला/मंडी। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ सांसद कंगना रनौत के कथित व्यवहार को लेकर हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कंगना के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ मर्यादित तरीके से संवाद करना चाहिए।

नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि दिशा बैठक के दौरान कंगना रनौत ने अपना आपा खो दिया और अधिकारियों के प्रति जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह उचित नहीं थी। उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते कंगना को संवैधानिक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए था।

‘योजनावार चर्चा कर समाधान निकालना चाहिए’

नरेश चौहान ने कहा कि दिशा जैसी बैठकों का उद्देश्य विकास योजनाओं की समीक्षा करना और उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान तलाशना है। जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ योजनावार चर्चा करनी चाहिए तथा लंबित मामलों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कंगना के व्यवहार को कथित तौर पर ‘पब्लिसिटी स्टंट’ करार देते हुए कहा कि इससे उनकी निराशा भी दिखाई देती है। चौहान ने कहा कि यदि किसी परियोजना में देरी हुई है तो उसके पीछे की परिस्थितियों को समझना और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है, लेकिन अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार समाधान का रास्ता नहीं है।

दरअसल, पांच सितंबर को हुई दिशा समिति की बैठक में कंगना रनौत ने लंबित विकास कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से जवाब मांगा था। उन्होंने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और खर्च से संबंधित विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।

चंदे के मुद्दे पर भी केंद्र पर निशाना

नरेश चौहान ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दल जिनका जमीनी स्तर पर कोई खास राजनीतिक अस्तित्व नहीं है, उनके खातों में करोड़ों रुपये की राशि पहुंचना गंभीर विषय है। उन्होंने राजनीतिक चंदे के स्रोतों की पारदर्शी जांच की मांग की।

चौहान ने केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए पुराने दावों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि यदि व्यवस्था में पारदर्शिता है तो राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे के स्रोतों की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 में जिस पार्टी के पास कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से कम की संपत्ति थी, आज उसकी संपत्ति हजारों करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे और उनकी संपत्ति में वृद्धि के स्रोतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच आवश्यक है।

दिशा बैठक बनी राजनीतिक बहस का केंद्र

मंडी दिशा समिति की बैठक के बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत और प्रदेश सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। जहां कंगना ने लंबित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने पर जोर दिया, वहीं प्रदेश सरकार की ओर से उनके बैठक में व्यवहार और कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब यह मुद्दा प्रशासनिक समीक्षा से आगे बढ़कर हिमाचल की सियासत में भाजपा और कांग्रेस के बीच नए राजनीतिक टकराव का विषय बनता दिखाई दे रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीर क्या मंदिरों में घंटी बजाएंगे : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समेत जनता से किए सभी वादे पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 : परिक्रमा पथ पर जाने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को लेनी होगी अनुमति: DC मुकेश रेप्सवाल

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की होगी तैनाती, सात स्वास्थ्य टीमें संभालेंगी मोर्चा एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का भव्य आगाज : बिलासपुर को वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर किया जाएगा विकसित – राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 21 नवम्बर: गोविंद सागर झील के लुहणू मैदान के समीप आयोजित तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव 2025 का आज भव्य शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक महामारी एमपॉक्स पर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : DC ने स्वास्थ्य विभाग को लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश

एएम नाथ । मंडी, 27 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज एमपॉक्स महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!