दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने सरकार से नौकरियों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

by

गढ़शंकर, 9 अगस्त : दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक संरक्षक कर्नैल सिंह धमाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि पंजाब में युवाओं को दी गई सरकारी नौकरियों का श्वेत पत्र जारी किया जाए। इसमें प्रत्येक नियुक्त युवक का नाम, पिता का नाम, गांव, डाकघर, तहसील और जिला स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए, ताकि नौकरियों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि लोगों को केवल मुफ्त सुविधाएं देने के बजाय सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का पर्याप्त प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए महिलाओं को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। इसी तरह गंभीर बीमारियों के इलाज पर भी निजी अस्पतालों में भारी खर्च होता है, जो आम परिवारों की पहुंच से बाहर है। बैठक में बच्चों की शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क करने, सरकारी स्कूलों में सभी विषयों के लिए पर्याप्त संख्या में अध्यापकों की नियुक्ति करने तथा किसानों को उनकी फसलों के उचित और पूरे दाम दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा जिन सरकारी संस्थानों को ठेके पर दिया गया है, उन्हें पुनः सरकारी नियंत्रण में लाने की मांग भी उठाई गई। ट्रस्ट ने यह भी मांग की कि पंजाब में सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता पंजाब के युवाओं को दी जाए। बैठक में संरक्षक रघबीर सिंह कालेवाल, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह बीरमपुर, वाइस प्रधान सूबेदार सुखजिंदर सिंह फतेहपुर, सूबेदार झलमन सिंह धमाई, खजांची लखविंदर कुमार पारोवाल तथा जनरल सचिव सूबेदार केवल सिंह भज्जल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MCC Commissioner Amit Kumar IAS

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Dec 12 : In a brief interaction with social worker Sanjeev Kumar, Amit Kumar IAS, Commissioner of the Municipal Corporation Chandigarh, outlined major ongoing initiatives aimed at strengthening public welfare and improving city...
article-image
पंजाब

बसियाला में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया शिलान्यास

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव बसियाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। इस...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘प्वाइंट ऑफ काल’ के रूप में मान्यता देने की मांग

सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात की चंडीगढ़, 4 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात करके...
article-image
पंजाब

High Court Order on DA

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 08 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood stated in a press note that the Punjab government is in a chaotic state reminiscent of “Andher Nagri Chaupat Raja.” Government...
Translate »
error: Content is protected !!