दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जारी किए निर्देश

by

एएम नाथ। चंबा : दीपावली पर्व के दौरान जन सुरक्षा के दृष्टिगत आतिशबाजी से किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक द्वारा प्रेषित दिशा-निर्देशों की जिला में प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार पटाखों के अनाधिकृत निर्माण तथा अवैध रूप से आयातित पटाखों की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने को कहा गया है।
साथ में आतिशबाजी वस्तुओं के विक्रेताओं को विस्फोटक नियम 2008 के विभिन्न प्रावधानों तथा लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
रंगीन-स्टार माचिस और रोल-डॉट कैप को छोड़कर क्लोरेट युक्त आतिशबाजी वस्तुओं की बिक्री प्रतिबंधित की गई है तथा स्टोर-भंडार में ऐसी वस्तुओं को विशेष स्थान (डेजिग्नेटिड कंपार्टमेंट) में ही संग्रहित करने को कहा गया है ।
लिथियम, एंटीमनी, पारा, आर्सेनिक, सीसा और स्ट्रोंटियम क्रोमेट के यौगिकों वाली आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित की गई है।
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पटाखे बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
दुकानों में खुले पटाखे नहीं रखने या प्रदर्शित करने को कहा गया है।
पटाखों को रखने और बिक्री के दौरान धूम्रपान या किसी भी प्रकार का दीया, लालटेन, मोमबत्ती आदि जलाने की अनुमति नहीं होगी।
विक्रेताओं द्वारा अपने कर्मचारियों को पटाखों की खतरनाक प्रकृति और पैकेटों व बक्सों के सुरक्षित संचालन के बारे में उचित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना होगा।
बिजली की तार का कनेक्शन ढीला नहीं होना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के सामने पटाखों का डिब्बा (भरा हुआ या खाली) नहीं रखा जाना चाहिए।
साथ में केवल अधिकृत पटाखे ही बिक्री करने को निर्देशित किया गया है जिनमें विस्फोटक नियम, 2008 के नियम 15 के अनुसार निर्माता के लेबल पर छपी हुई जानकारी, जलाने के तरीके, वस्तुओं के कार्य आदि के बारे में विस्तृत निर्देश हों।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी, ब्राह्मण सहित 21 वर्गों के आयोग-बोर्ड बनाएगी कांग्रेस : सरकारी विभागों में रिक्त पड़े दो लाख पदों को भरने का वादा

चंडीगढ़, 28 सितंबर :  कांग्रेस ने प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयोग और बोर्ड बनाने का वादा प्रदेश के लोगों को किया है। ब्राह्मण, पंजाबी, सैन समाज, प्रजापत समाज सहित 21...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचायें योजनाओं का लाभ : डीसी

ऊना – पंचायतोें के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही एक साल पांच गांव और जिला प्रशासन की अनूठी पहल रोशनी के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऊना राघव शमा ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!