पंचायत प्रतिनिधि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचायें योजनाओं का लाभ : डीसी

by

ऊना – पंचायतोें के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही एक साल पांच गांव और जिला प्रशासन की अनूठी पहल रोशनी के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऊना राघव शमा ने आज अंब ब्लाॅक की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों धर्मशाला महंतां, धर्मशाला महंतां खास व भटेड़ में पंचायत प्रतिनिधियों से एक साल पांच काम के तहत क्रियान्वित किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा की और विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की।
डीसी राघव शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों का आहवान किया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके समाज के विभिन्न वर्गाे के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से स्वयं को अपटूडेट रखें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की समुचित जानकारी होने से ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को योजनाओं को लाभ उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होंने इन पंचायतों मंे चलाई जा रही विकास योजनाओं में तेजी लाने के संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा रोशनी योजना के तहत गांव के सबसे गरीब व्यक्ति का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना का मुख्य फोकस गांव में सर्वे करके सबसे गरीब व्यक्ति की पहचान करके उसे विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत अंब ब्लाॅक की ग्राम पंचायत धर्मशाला महंता खास के गुरबक्श सिंह का चयन करके विभिन्न विभागीय सुविधाओं से जल्द से जल्द लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
डीसी राघव शर्मा ने पंचायतों मंे स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, साफ-सुथरा वातावरण केवल सौंदर्यीकरण के लिए ही नहीं अपितु रोग, बीमारियों को दूर रखने के लिए बेहद जरूरी है।
डीसी ने बताया कि गुरबक्श सिंह नरेगा में मजदूरी का कार्य करता है और उसकी एक बेटी स्थाई दिव्यांगता से ग्रस्त है तथा गौशाला भी कच्ची है। उन्होंने इस परिवार के लिए मौके पर ही मनरेगा से एक लाख रुपये स्वीकृत किये और पंचायत सचिव को निर्देश दिए गौशाला के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके अलावा गौशाला निर्माण में गुरबक्श सिंह को मनरेगा कार्यदिवस का लाभ देना भी सुनिश्चित किया जाए।
इस मौके पर उद्यान, कृषि, आईसीडीएस और कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भी लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया।
-000-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव के नाम पर मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार कर रही प्रदेश को गुमराह : जयराम ठाकुर

क्या अधिकारियों के सामने बेबस है सरकार या फिर आंखों में धूल झोंकने की हो रही है कोशिश बिना आरक्षण रोस्टर जारी किए कैसे समय पर संपन्न होंगे पंचायत के चुनाव पंचायत चुनाव समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं के भगेड़ में आयुष मेला आयोजित : लोगों को मिला पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लाभ

आयुष मेला में 110 रोगियों की हुई जांच, योग, प्राणायाम एवं ध्यान का भी करवाया अभ्यास घुमारवीं, 28 मार्च: राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत सरकार एवं आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में जिला आयुष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई – चिट्टे के साथ परिवार के चार लोग गिरफ्तार, साढ़े छह किलो चरस बरामद,एक करोड़ की संपत्ति जब्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। 10 जिलों में की गई कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा तस्करी पर सख्ती के साथ कार्रवाई, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ एक माह में कदम उठाने के निर्देश

उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक, 10 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी हुई समीक्षा रोहित जसवाल। बिलासपुर, 7 सितंबर। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला...
Translate »
error: Content is protected !!