दीवान और पल्लीझिक्की ने स्पेन से पहुंचे चरण सिंह गिल को किया सम्मानित

by

रोपड़ : विदेशों में बसने के बावजूद एनआरआई भाईचारे द्वारा के कई लोग पंजाब के मिट्टी से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर अपना फर्ज निभाते रहते हैं। पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, जिला योजना बोर्ड नवांशहर के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की द्वारा फिजनो (यूएसए) से पहुंचे चरण सिंह गिल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीवान और पल्लीझिक्की ने कहा कि विदेशों में रहकर भी पंजाब के मिट्टी से जुडकर राज्य की तरक्की में योगदान डालने वाले एन आर आई हमेशा से प्रशंसा के पात्र रहे हैं। जिनके द्वारा समय-समय पर गांव और इलाके के विकास में योगदान डाला जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में एनआरआई भाईचारे द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दिए जाने की जरूरत है ताकि हर किसी को अच्छी शिक्षा और सेहत की सुविधा मिल सके। एनआरआई चरण सिंह गिल ने कहा कि उनका उद्देश्य अपने समाज को तरक्की करता देखना है और इसके लिए वह समय-समय पर कोशिश करते रहते हैं।
इस दौरान अन्य के अलावा, द्रवजीत सिंह पूनी चेयरमैन मार्किट कमेटी बंगा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने का आह्वान : नौजवान सभा रामगढ़ झुंगिया ने नशे और दलालों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर 22 अगस्त :  चंडीगढ़ स्कूल ऑफ ड्रामा की टीम ने, टीम के निदेशक अचरन सिंह के नेतृत्व में, तर्कशील सोसाइटी के सहयोग से, गाँव रामगढ़ झुंगिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। यह...
article-image
पंजाब

जायली रजिस्ट्री के बारे में डीएसपी गढ़शंकर को दी थी लिखित शिकायत, तहसीलदार गढ़शंकर को बताया था, अभी तक कोई करवाई नहीं  : एनआरआई जोगिंदर सिंह

गढ़शंकर, 8 सितंबर :  गढ़शंकर के तहसीलदार कार्यालय में 3 मृतकों व 4 अन्य व्यक्तियों के जाली आधार कार्ड बनाकर हुई रजिस्ट्री किए जाने के मामले को लेकर गांव चक्क हाजीपुर के एनआरआई जोगिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटेन में भारतीय मूल की 20 साल की युवती से रेप, सितंबर में सिख महिला से भी हुई थी ऐसी ही वारदात

लंदन : ब्रिटेन में सिख महिला से रेप की घटना के एक महीने बाद अब भारतीय मूल की 20 साल युवती से रेप किया गया है। भारतीय मूल की युवती से रेप की ये...
Translate »
error: Content is protected !!