माजरी में स्थापित लोकल बस स्टॉप का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन

by

खरड़: ब्लॉक माजरी के कई गांवों की लंबे समय से चल रही बस स्टॉप की मांग को पूरा करते हुए माजरी में तैयार किए गए लोकल बस स्टॉप का आज श्री आनन्दपुर साहिब सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग व पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद तिवारी ने कहा कि बीते लंबे समय से यहां एक बस स्टॉप स्थापित किए जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि रोजाना यहां से बड़ी संख्या में लोग आसपास के शहरों के लिए सफर करते हैं। जिन्हें इस दौरान बस का इंतजार करते वक्त धूप और बरसात की समस्या का सामना करना पड़ता है। सांसद निधि से तैयार यह बस स्टॉप माजरी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा। इस अवसर पर सांसद तिवारी ने एक बार फिर से दोहराया कि उनका उद्देश्य हल्के का सर्वपक्षीय विकास है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, ज्ञान कंडोली ब्लॉक समिति सदस्य प्रधान ब्लॉक कांग्रेस माजरी, संदीप शर्मा सरपंच सिसवां, संजीव शर्मा (विकी) प्रधान राहुल-प्रियंका सेना पंजाब, नरेंद्र ढकोरा ब्लॉक समिति सदस्य, लाभ सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति माजरी, जगदीप राणा सरपंच माजरी, सतनाम सिंह चेयरमैन ब्लॉक समिति माजरी, रंजीत खदरी भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम का वार्षिक परिणाम शानदार रहा। वार्षिक परिणाम घोषणा के अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा बच्चों के अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके...
article-image
पंजाब

राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक का शव बिस्त दोआब नहर में मिला, मंगलवार को इनकी एक्टिवा व फोन मिला था नहर किनारे।

माहिलपुर : राजन न्यूज़ एजेंसी संचालक राजन का शव बिस्त दोआब नहर में ईसपुर गांव के पास बरामद हुआ है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह...
article-image
पंजाब

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 30 सितंबर तक कई नागरिक सेवाओं की फीस माफ : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

होशियारपुर, 3 जुलाई:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब सरकार ने  मतदाता सूचियों की चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) अभियान को सुचारू और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से...
article-image
पंजाब

युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत माहिलपुर पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : माहिलपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गांव खानपुर की ओर गश्त पर थी तो...
Translate »
error: Content is protected !!