दुग्ध संयंत्र कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना की क्षमता की जाए 20-20 हजार लीटर – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और इसका निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  इससे क्षेत्र की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन मिलेगा। सुक्खू आज शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य दुग्ध उत्पादक प्रसंघ मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें दुग्ध उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों की भूमिका अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध संयंत्र कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना की क्षमता 20-20 हजार लीटर की जाए। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों के पंजीकरण में तेजी लाई जाए और पंजीकरण प्रक्रिया में किसानों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री ने दुग्ध विपणन प्रक्रिया व इसके परिवहन का युक्तिकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड के ट्रेडमार्क हिम का भारत सरकार द्वारा पंजीकरण कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 1148 ग्राम दुग्ध सहकारी समितियाें में 47905 सदस्य हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 19388 है। वर्तमान में प्रदेश में 11 दुग्ध उत्पादन संयंत्र और 116 बल्क मिल्क कूलर स्थापित हैं।

गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत :   कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि दुग्ध गतिविधियों को सशक्त करने के लिए समितियों का पंजीकरण नितांत आवश्यक है। इससे किसानों का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड को सशक्त करने के लिए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास सूद, निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रीति आर्या और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरक्षण रोस्टर रोकने पर राज्य चुनाव आयोग ने उपायुक्तों को दी कार्रवाई की चेतावनी

एएम नाथ । राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नगर निकाय चुनावों के लिए 15 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर तय करने के निर्देश दिए हैं। पहले समय सीमा 11 जुलाई निर्धारित...
हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में आज आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चंबा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रीति ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग में ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत का मामला – एसएचओ लाइन हाजिर : आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का था आरोप

जालंधर  :  साकरे बाजार खिंगरा गेट के पास दीपावली की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर...
Translate »
error: Content is protected !!