चंबा चौगान में आज आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

by

एएम नाथ। चंबा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रीति ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा चौगान में विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ठाकुर विधिक साक्षरता शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10.30 होगा।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजन शर्मा एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर नशा मुक्त समाज – भारत संकल्प, पर्यावरण संरक्षण – भूमंडल रक्षण, तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को किशोरी लाल ने किया समर्पित

बैजनाथ, 16 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड न. 4 में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आई टी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की : परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार किया व्यक्त

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर शिमला में जेओए (आई टी) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!