छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया और मेरी मां को मेरा ससुर : महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा

by

मुजफ्फरपुर :    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो। मेरी छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया है और मेरी मां को मेरा ससुर। अब आप ही बताओ मैं कहां जाऊं। पुलिस ने महिला की बातें सुनकर हैरान रह गई। उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की। महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ।

मामला सकरा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली सुधा कुमारी नामक महिला ने 9 जून को पुलिस को बताया, ‘मैं फरीदपुर गांव की रहने वाली हूं।  27 जून 2021 को मेरी छोटू नामक युवक से शादी हुई थी। वो भगवानपुर का रहने वाला है। शादी के बाद से मैं और छोटू खुशी से रह रहे थे। हमारी एक बेटी भी हुई। जिसका नाम हमने मिस्टी रखा. वो अभी एक साल की है। इसी बीच मेरी नाबालिग बहन से छोटू की फोन पर बातचीत शुरू हो गई।।यह बातचीत कब प्यार में बदल गई, मुझे पता नहीं चला। कुछ दिन से मेरे साथ पति का व्यवहार भी मुझे लेकर बदल गया।मुझ पर तरह-तरह का आरोप लगाने लगा और मुझसे दूर रहने का हर संभव प्रयास करने लगा।

सुधा ने कहा कि 3 जून को छोटू और मेरी छोटी बहन घर से भाग गए। इन दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पर शादी कर ली और दिल्ली चले गए। सुधा के अनुसार, वो इसके बाद मायके आ गई और पूरी घटना मां फूल कुमारी (45) को बताई। 5 जून को फूल कुमारी ने उससे कहा कि मैं इस बारे में तुम्हारे ससुराल जाकर बात करूंगी। सुधा ने कहा कि मां उसे अपने साथ में लेकर नहीं गई। वो मां का इंतजार करती रही. लेकिन मां भी वापस नहीं लौटी।

पीड़िता ने कहा, ‘कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी मां, मेरे ससुर बिराजी भगत के साथ गांव से फरार हो गई है। वो दोनों भी दिल्ली में रह रहे हैं। न तो अब मां मेरा फोन उठा रही है और न ही कोई और मुझसे बात कर रहा है।साहब आप मेरी मदद करो मैं छोटी बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गई हूं।   सुधा ने फिर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो छोटू से उनकी बात हुई। इसके बाद छोटू ने जो कुछ भी पुलिस को बताया उससे सभी के होश उड़ गए। छोटू ने कहा, ‘मेरी सास ने ही मेरी शादी साली से करवाई है। उन्होंने कहा था कि इसके बदले वो मुझे कार और पैसा देंगी। मैं तो दोनों पत्नियों के साथ रहना चाहता हूं। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई कर रही है। देखना ये होगा कि आगे इस मामले में क्या होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला-2026 के सांस्कृतिक ऑडिशन शुरू, पहले दिन करीब 50 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 18 जून. 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ज़िला स्तरीय पिपलू मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में ऑडिशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 पिस्तौल, 21 कारतूस और 2 लाख की नकली करंसी सहित 6 गिरफ्तार : बाजार में ऐसे चलता है कारोबार

अमृतसर :  अमृतसर (देहात) पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली करंसी का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो लाख रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल एएम नाथ। चम्बा : आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 1 दिसम्बर: 25 और 26 नवम्बर 2023 को नवांशहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया और...
Translate »
error: Content is protected !!