दुनिया ने देखी ऑपरेशन सिंदूर में आत्मविश्वास से भरी दो सशक्त सैन्य महिला अधिकारियों की झलक : जयराम ठाकुर 

by
केंद्र सरकार हर क्षेत्र में दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
एएम नाथ। (मंडी) : नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। महिलाओं को पुरुषों के समानांतर अधिकार देकर आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। कोई भी क्षेत्र हो वहां महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। आपने देखा होगा राजनीति के बाद अब सेना में भी हमारी बहनें पूरी दुनिया के सामने रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। ऑपरेशन सिंदूर में कैसे दो बहादुर और आत्मविश्वास से भरी सैन्य महिला अधिकारियों ने पल पल की जानकारी हम सबके सामने रखी। यही बदलता भारत है जो दुश्मनों को करारा जबाब देने के लिए सक्षम है। उन्होंने पहलगाम की घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर 100 से अधिक आतंकवादियों को मारने के बाद पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर ब्रह्मोस मिसायल की सफ़लता को भी अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर दुनिया को दिखा दिया है कि हम हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को किस कद्र तबाह कर सकते हैं ये पलटवार उसकी एक बानगी मात्र था। ये युद्ध समाप्त नहीं हुआ है। जब भी पाकिस्तान भारत में आतंकी घटना को अंजाम देगा तो उसपर ऐसे ही गोले ब्रह्मोस से बरसेंगे।
जयराम ठाकुर ने बल्ह में महिलाओं द्वारा निकाली भारतीय सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा में भी भाग लिया।उन्होंने इससे पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित माता शिकारी देवी के दरबार हाजरी भरी और राज्यपाल को यहां के नैसर्गिक सौंदर्य के बारे अवगत करवाया। इस दौरान राज्यपाल भी माता के जयकारे लगाते हुए परिवार सहित मंदिर प्रांगण पहुंचे। राज्यपाल ने परिवार सहित पूर्व मुख्यमंत्री के घर के पास भराड़ी स्थित नेचर पार्क और मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राकेश जंबाल, विनोद कुमार, दलीप ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, दीपराज भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 सितंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अपनी युवा और महिला कल्याण के लिए समर्पित पहल ‘सामर्थ्य’ के दायरे को और व्यापक बनाते हुए अब इसमें युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाएं, अनमोल जीवन को बचाएं: पंकज चड्ढ़ा

क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी जोगिन्दर नगर में आयोजित सड़क जागरूकता कार्यक्रम में बोले मंडलीय प्रबंधक जोगिन्दर नगर, 05 फरवरी: 15 जनवरी से 14 फरवरी तक पूरे देश भर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों को मिलती है प्रेरणा व प्रोत्साहन- सत्ती

ऊना : 12 सितंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जखेड़ा में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्ती ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

46 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 27 नवम्बर : अजनोहा चौकी इंचार्ज कौशल चंद्र ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति परमिंदर सिंह उर्फ परम पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गांव अजनोहा को 46 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!