पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा वीरवार 19 से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी । सुबह पुराण स्वागत एवम कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा प्रवचन का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है। 4 बजे के पश्चात हर रोज भंडारा आयोजित किया जाएगा।
26 मार्च वीरवार को सुबह हवन यज्ञ तथा पाठ पूर्णाहुति डाली जाएगी। कथा प्रवचन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान जोगिंदर ठाकुर ने बताया कि इस भागवत में क्षेत्र के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रेम सागर सांख्यान अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
कमेटी के प्रधान ने आसपास की पंचायतों के निवासियों से अनुरोध किया है कि भागवत कथा मे निर्धारित समय पर पहुंच कर प्रवचन सुनकर अपने जीवन को सफल बनायें।