दुर्लभ कैंसर के इलाज को पुरुषों के बच्चे दानी का ऑपरेशन बताना निंदनीय शर्मनाक : जयराम ठाकुर

by

11 लाख मरीजों के इलाज में कमी नहीं पाए तो हिम केयर को बदनाम कर रहे मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  विधान सभा में स्वास्थ्य के स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्लभ कैंसर के पीड़ितों के इलाज को मुख्यमंत्री द्वारा पुरुष के बच्चेदानी निकालने जैसे बयान देना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री को अपने पद की अहमियत का अंदाजा नहीं है। इसलिए वह छात्र नेता की तरह चौक चौराहे पर दिए जाने वाले बयान की तरह अपनी बातें कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिन मामलों का हवाला दिया है वह कैंसर के मरीजों के इलाज से जुड़ा हुआ है। जहां पर कोई ऑपरेशन नहीं हुआ सिर्फ उन्हें कैंसर में इस्तेमाल होने वाले कीमोथेरेपी का कांबिनेशन दिया गया है। हिम केयर के पैकेज कोड एम 003 के तहत सीटी फॉर सीए ओवरी के तहत इलाज किया गया। सभी एक दुर्लभ कैंसर से ग्रस्त थे जिसका कोई सटीक इलाज पद्धति निर्धारित नहीं है। कोई सटीक इलाज पद्धति उपलब्ध नहीं होने के कारण उस बीमारी का हिम केयर में कोई स्पष्ट पैकेज नहीं था। इसलिए चार मरीजों के दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा हिम केयर में उपलब्ध पैकेज का इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री जिन पुरुषों के बच्चेदानी निकालने का जिक्र कर रहे हैं। उन चार कैंसर पीड़ितों में एक 71 साल के बुजुर्ग और एक 12 साल का बच्चा भी है। दो अन्य पुरुष 50 और 37 आयु वर्ग के हैं। हिम केयर के पैकेज एम 0003 के ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल ‘सीटी फॉर सीए ओवरी’ में जिस दवा के कॉम्बिनेशन इस्तेमाल होती है उसका नाम ‘लाइपो डॉक्स और कार्बोप्लैटिन’ इसके कई डोज मरीज को लगाने पड़ते हैं। सभी चारों मरीजों पर क्रमशः 17200 रुपए,17200 रुपए, 19 हजार और 14400 रुपए हैं। यानी कुल लागत 67800 रुपए आई है। इनमें से किसी भी मरीज का ऑपरेशन नहीं हुआ और न ही किसी की कोई बच्चेदानी निकाली गई। सिर्फ जानलेवा कैंसर का ईलाज हुआ। मेरी जानकारी के अनुसार ईश्वर की कृपा से सभी मरीज स्वस्थ्य हैं। हिम केयर के तहत उनका इलाज हुआ उन्हें नया जीवन मिला, इसकी मुझे निजी तौर पर बहुत खुशी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि “लाइपोडॉक्स एंड कार्बो प्लैटिन” दवा का यह कांबिनेशन लंग्स कैंसर में, यूरिनरी ब्लैडर कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर में, एड्स से सम्बन्धित सारकोमा में मेल ब्रेस्ट कैंसर, हार्मोन रिफ्रेक्टरी प्रोस्ट्रेट कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर इलाज में भी इस्तेमाल होता है। हिम केयर में आयुष्मान में लगभग 4000 से बीमारियों के लिए पैकेज है लेकिन वे दुर्लभ कैंसर जिनके इलाज का प्रोटोकॉल चिकित्सा विज्ञान में बहुत स्पष्ट नहीं है। ऐसे में वह पैकेज हिम केयर और आयुष्मान और अन्य योजनाओं में सूचीबद्ध नहीं है। ऐसे में उन दुर्लभ कैंसर के इलाज के लिए सभी में से डॉक्टर एक पैकेज बुक कर देते हैं जिससे उनका इलाज होता है। इस इलाज को मुख्यमंत्री पुरुषों की बच्चेदानी निकाल देने की अफवाह उड़ा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ये विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हुआ है और मुख्यमंत्री कुछ चाटुकार दागी अफसरों के कहने पर ऐसी बयानबाजी कर हंसी का पात्र बन गए हैं। मुख्यमंत्री इस माननीय सदन से प्रदेश की जनता से माफी मांगे। जिन्होंने सिर्फ राजनीतिक मकसद से भाजपा सरकार के समय की बहुत लोकप्रिय योजना को बदनाम कर सनसनी फैलाना चाहते हैं जिसमें वे अब बेनकाब हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आपदा प्रभावित परिवारों से मिले और भराड़ी, बनुई, बईलाहड और बलेरा में आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना

सांझी नाला–लाहडू–चुवाड़ी-ददरियाडा- पातका तथा लाहडू–तुनूहट्टी संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य पर 300 करोड़ होंगे व्यय : पठानिया एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र भटियात के अंतर्गत आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यारा के पास टेंपो ट्रैक्स के खाई में गिरी : चार की मौत, सात अन्य घायल हुए

मंडी : कोटली उपमंडल के धन्यारा में बुधवार दोपहर बाद ट्रैक्स गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं व एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में विभिन्न कारणों से हुई मौतों की सूची पढ़िए…

यह मणिमहेश यात्रा 2025 में विभिन्न कारणों से हुई मौतों की सूची हैं…… .. प्रशासन दुआरा लोगो को अफवाहों से बचने के लिए  यह सूची जारी की है और इसे आगे भेजने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
Translate »
error: Content is protected !!