पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

by

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे मुख्य आ0 पुनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस मुलाजमों के साथ नाका लगाकर 5.07 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए पुलिस हिमाचल पंजाब के बॉर्डर पर गांव पंडोगा वनखंडी में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटर साईकल की तलाशी लेने पर 5.07 ग्रांम हैरोईन/चिटटा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की गामी जांच का जिम्मा उ0नि0 सुरेन्द्र चौकी ईंचार्ज पंडोगा को सौंपा गया है ।
आरोपित युवकों की पहचान अशीष कुमार पुत्र समेश चन्द निवासी कठलग डटवाड़, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर व योगराज पुत्र बृज लाल निवासी वगेटु वटवाड़ा, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान युनियन ऊना के अध्यक्ष वने जरनैल सनोली

ऊना : जिला ऊना के भारतीय किसान युनियन का गठन किया गया है जिसमें जिला का प्रधान जरनैल सनोली को वनाया गया है और उप प्रधान इकबाल सिंह राणा, और जरनल सैक्टरी देस राज,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर रैली ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की

एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जनवरी को चंबा में होगा एक दिवसीय ईट राइट मेले : मुकेश रेपसवाल

खा, सही खान-पान के जरिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में आगामी 26 जनवरी को एक दिवसीय ईट राइट मेले का आयोजन...
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों/भवनों में हीटर व अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 दिसम्बर। ऊना जिले में सर्दी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने हीटर, अंगीठी के सुरक्षित उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!