दुल्हन को शादी से पहले भगा ले गई उसकी सहेली : समलैंगिक रिश्ते का अनोखा मामला

by

तरनतारन : पंजाब के तरन तारन जिले से सामने आई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. इस मामले ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंकाया है, बल्कि परिवार को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

मामला समलैंगिक रिश्ते से जुड़ा है, जहां एक युवती को उसकी ही सहेली घर से भगा ले गई।

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहती थीं. लड़की के परिजनों ने इस घटना को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला

यह पूरा मामला तरन तारन के मोहल्ला मुरादपुरा का है. यहां रहने वाली लखविंदर कौर की शादी 14 जनवरी को तय थी. परिवार में शादी को लेकर काफी उत्साह था और इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही थीं. परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को शादी के कार्ड तक बांट दिए थे. परिवार का आरोप है कि शादी से कुछ ही दिन पहले लखविंदर कौर की सहेली सुनीता उसे अपने साथ भगा ले गई. उनका कहना है कि सुनीता नहीं चाहती थी कि लखविंदर की शादी किसी और से हो और वह खुद उससे शादी करना चाहती थी।

स्कूल के दिनों से था आपसी संपर्क

परिजनों के मुताबिक, लखविंदर कौर और सुनीता ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. परिवार का यह भी कहना है कि दोनों लड़कियां बालिग हैं, लेकिन इसके बावजूद बिना किसी जानकारी के इस तरह घर से चले जाना उन्हें स्वीकार नहीं है।

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

घटना के सामने आने के बाद लखविंदर कौर के परिवार ने पुलिस से मदद की अपील की है. परिजनों का कहना है कि वे अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों युवतियों की तलाश की जा रही है।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं, परिवार के सदस्य इस पूरे घटनाक्रम से बुरी तरह टूट चुके हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार नहीं आम आदमी पार्टी जालंधर के विधायक की गिरफ्तारी हैं मात्र राजनीतिक ड्रामा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार हटाने के जितने भी वायदे किये थे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल में दस्तार-ए-पंजाब  नौजवान सभा की ओर से दसतार प्रतियोगिता का किया आयोजन

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :   श्री गुरु राम दास जी के गुरुता गद्दी दिवस और श्री गुरु अमर दास जी के ज्योति ज्योत दिवस की 450 वर्षीय शतावदी को समर्पित दस्तार-ए-पंजाब नौजवान सभा की...
Translate »
error: Content is protected !!