प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

by
एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को निराश करने वाला बजट है। इसे पिछले बजट का दोहराव करार देते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत अन्तरिम बजट भाषण में कोई भी नई बात नहीं कही गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत बरसात में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेशवासियों को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की उम्मीद थी लेकिन इसका भी कोई जिक्र इसमें नहीं है। उन्होंने कहा कि रेल नेटर्वक के विस्तारीकरण के दृष्टिगत हिमाचल का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के लिए हरित ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा की बात कही गई है किंतु इसके लिए कोई स्पष्ट रोडमैप का उल्लेख उनके अभिभाषण में नहीं है।
मध्यम वर्ग के लिए कर में कोई भी अतिरिक्त छूट नहीं दी गई है जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में मध्यम वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की गई है और आमजन के लिए डीजल तथा पैट्रोल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब व मध्यम वर्ग को राहत देने के बजाय इस बजट में केवल पूंजीपतियों तथा उद्योगपतियों का ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर संग्रह 1.8 लाख करोड़ तक पहंुचने के बावजूद आयकर तथा अन्य करों में कोई भी अतिरिक्त रियायत नहीं दी गई है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य जहां मेट्रो रेल शुरू नहीं की जा सकती, वहां के लिए किसी भी तीव्र सार्वजनिक यातायात प्रणाली का भी उल्लेख नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी किसी नई पहल का जिक्र नहीं किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा में कार्यक्रम आयोजित : जनजातीय उपमंडल भरमौर व पांगी में भी भव्य समारोह आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कर्ज का 70 प्रतिशत भुगतान पर हुआ खर्च

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए 70 प्रतिशत ऋण का उपयोग पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने में किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट ने BCCI को लेकर लगा बैन हटाया : सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

एएम नाथ। नई दिल्ली : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को लेकर लगे बैन को हटा दिया है। ये बैन 2017 में लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्पर कुटलैहड़ में पानी की उपलब्धता बढ़कर 80 लाख लीटर हुईः वीरेंद्र कंवर

संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने डंगेहड़ा, बरनोह तथा समूर में सुनीं जन समस्याएं ऊना :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!