बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का भव्य समापन…सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार को प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री

by
क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं, बीटन मैदान में डे-नाइट मैचों के लिए 50 लाख का ऐलान
रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 फरवरी. हरोली क्षेत्र के बीटन गांव में शहीदों की स्मृति में आयोजित 11वें बिग कॉस्को क्रिकेट कप 2026 का शनिवार को भव्य एवं भावनात्मक समापन हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खेल सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। May be an image of one or more people
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बीटन मैदान के विकास कार्य पर 1.58 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। उन्होंने मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की घोषणा करते हुए डे-नाइट मैचों के आयोजन के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया। इस राशि से मैदान में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे भविष्य में यहां रात्रिकालीन मुकाबले भी संभव हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खड्ड फुटबॉल मैदान में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइटिंग व्यवस्था स्थापित की गई है, उसी तर्ज पर बीटन मैदान को भी विकसित किया जाएगा।May be an image of one or more peopleMay be an image of one or more people
उपमुख्यमंत्री ने बीटन मैदान तक पक्की सड़क निर्माण की घोषणा भी की, जिससे खिलाड़ियों एवं दर्शकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।
*2 करोड़ से तालाब, 1.14 करोड़ से पंचायत घर का निर्माण*
*क्लब को 1 लाख की घोषणा*
उन्होंने बताया कि बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा पंचायत घर निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। पंचायत घर के लिए भूमि पंचायत के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।
उन्होंने शानदार आयोजन के लिए चौधरी स्पोर्ट्स क्लब बीटन एवं क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बीटन के लोगों ने इस मैदान को विकसित करने में जो श्रम और समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से क्लब को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की।May be an image of grass
*शहीदों को नमन*
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बीटन के अमर बलिदानी शहीद कुलविंदर बीटन, शहीद रमेश लाल बीटन, शहीद बूटा सिंह, शहीद हरदयाल सिंह और शाहिद परमजीत सिंह के परिजनों को सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष विजय बाबा ने बताया कि 11 से 14 फरवरी तक आयोजित इस ऑल ओवर इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में देशभर से 42 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 2 लाख रुपये की नगद राशि प्रदान की गई, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रैक्टर, बाइक सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी धनबीर ठाकुर और विक्रांत ठाकुर, सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास, बीडीओ मुकेश कुमार, रजनीश शर्मा सहित क्लब के पदाधिकारी कमलजीत, जगेश, तिलक, सुरेश, सतपाल चाड, बालू राम बीटन, संजीव बाबा, राम फौजी, राकेश बीटन और राज मास्टर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने पर एक महिला स्मेत दो लोग नामजद

गढ़शंकर -विदेश भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी करने के आरोप में महिला व एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी होशियारपुर पास को दी...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान झड़प : विधायक मनप्रीत अयाली और 14 अन्य पर मामला दर्ज

डीगढ़, 30 जुलाई :  चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने जा रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के समर्थकों को रोकने के दौरान हुई पुलिस झड़प के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी सहकारी बैंकों के निदेशक मंडलों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। डलहौजी :  भारतीय रिज़र्व बैंक, शिमला क्षेत्रीय कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश में संचालित शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के निदेशक मंडल (बीओडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण...
article-image
पंजाब

PAU- KRISHI VIGYAN KENDRA, HOSHIARPUR

 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.25 :  Krishi Vigyan Kendra, Bahowal, Hoshiarpur under the aegis of Punjab Agricultural University, Ludhiana and ICAR-ATARI, Zone-I, Ludhiana conducted an in-service training on “Management of dairy animals during winter season and ethno-veterinary...
Translate »
error: Content is protected !!