5 महीने से जेल में है वाटर कैनन ब्वॉय : नवदीप जलबेड़ा को मिली जमानत

by

चंडीगढ़ : किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा लगभग पांच महीने से पुलिस हिरासत में है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे आज जमानत दे दी है। किसान आंदोलन में नवदीप वाटर कैनन ब्वॉय के नाम से मशहूर युवा किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। नवदीप सिंह जलबेड़ा को हरियाणा पुलिस ने इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद है। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को मंजूर कर दिया है।
वहीं, पंजाब के किसान संगठनों ने जलबेड़ा की रिहाई के लिए 17 जुलाई बुधवार को अंबाला एसपी ऑफिस का घेराव करने की चेतावनी दी है। लेकिन इससे एक दिन पहले ही नवदीप जलबेड़ा को जमानत मिल गई है। किसानों ने कहा था कि वह बड़ी संख्या में सुबह अनाज मंडी में एकत्रित होंगे और उसके बाद ही एसपी ऑफिस के लिए कूच करेंगे। वह नौजवान किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा की रिहाई के लिए ये घेराव कर रहे हैं और वीरवार को भी उनका ये प्रदर्शन जारी रहेगा।
बता दें कि जब पंजाब के किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए हुए थे। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। उसी दौरान पुलिस को चकमा देकर नवदीप वाहन पर चढ़ गया। उसने वाटर कैनन का मुंह पुलिस की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद उछलकर वह ट्रॉली पर आ गया। इसके बाद पुलिस ने नवदीप के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Meeting Held with Transgender Protection

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha : Additional Deputy Commissioner (J) Dr. Nidhi Kamud Bambah chaired a meeting with the district’s Transgender Protection Cell to discuss transgender rights, including access to healthcare facilities, skill-training courses, and transgender identity...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के सैला खुर्द की पेपर मेल को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश : सांसद तिवारी

लोगों द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोप पर सांसद तिवारी ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी बलाचौर के रैल माजरा की पेपर मेल पर भी प्रदूषण छोड़ने का आरोप गढ़शंकर : श्री आनंदपुर से सांसद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर : पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएम नाथ।  बैजनाथ  :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा, एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  23...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
Translate »
error: Content is protected !!