पेट्रोल लेकर स्कूल में घुसा महिला टीचर का पति : महिला टीचर पर पेट्रोल फेंका

by

पठानकोट : भोआ के एक सरकारी स्कूल में उस समय बच्चे सहम गए जब महिला टीचर का पति हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर महिला टीचर पर छिड़कने लगा। इसके चलते डर के मारे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। पठानकोट के हलका भोआ के अधीन आते एक स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महिला टीचर का पति पेट्रोल लेकर घुस आया। पहले उसने एक महिला टीचर की स्कूटी पर पेट्रोल फेंककर उसे आग लगाने की कोशिश की, जब महिला टीचर ने उसे रोका तो व्यक्ति ने उसपर भी पेट्रोल छिड़क दिया। यह देख स्कूल के बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। घटना गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल सोमवार दोपहर बाद की है। महिला टीचर और कक्षा में बच्चे भी सहम गए। महिला टीचर और पति में आपसी कलह चल रहा है। मामले का पता चलते ही गांव के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की टीचर रेनू शर्मा ने अपने पति लवलीन पर संगीन आरोप लगाते कहा पिछले कई वर्षों से उन दोनों के रिश्तों में विवाद चल रहा है। लंबे समय से अदालत में केस भी चल रहा है। सोमवार को जब वे कक्षा में थी तभी लवलीन शर्मा हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल में घुस आया। रेनू ने कहा कि उसके पति ने पेट्रोल उसकी स्कूटी पर फेंक आग लगाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो लवलीन ने उस पर भी पेट्रोल फेंक दिया और धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। रेनू ने भाग कर अपनी जान बचाई। छुट्टी होने में 10 मिनट बाकी थे कि रेनू ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। रेनू ने अपने बेटे व गांव के लोगों को भी मौके पर बुला लिया।
रेनू द्वारा दी गई थाना सुजानपुर की पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने रेनू का पहले सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और उसके बाद आगे की बनती कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक रेनू के पास जो स्कूटी थी वे उसके पति लवलीन की है। लवलीन ने कई बार रेनू से अपनी स्कूटी मांगी लेकिन, उसने नहीं दी। जिसके बाद लवलीन ने गुस्से में आकर स्कूल में खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रेनू की मेडिकल रिपोर्ट ठीक आई है जबकि पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरपंच पर फायरिंग, गांव के ही युवक ने गुरुद्वारा साहिब में मारी गोली

फ़रीदकोट :  गांव पहलुवाला में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सरपंच पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए सरपंच जसवंत...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा रक्तदान शिविर 19 को 

गढ़शंकर, 8 नवम्बर: जीवन जागृति मंच (रजिस्टर्ड) गढ़शंकर द्वारा 10वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप 19 नवम्बर दिन मंगलवार को स्थानीय केनरा बैंक में सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा...
article-image
पंजाब , समाचार

फिलौर में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को इनुपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदवी होने के लिए मुख्यमंत्री, डिप्टी सपीकर व पुलिस अधिकारी जिम्मेदार : करीमपुरी

बाबा साहिब की प्रतिमाओं के साथ बेअदवी की लगातार घटनाओं के खिलाफ 18 जून को गढ़शंकर में बसपा प्रर्दशन करेंगी : करीमपुरी धार्मिक स्थलों पर शराब के ठेके खोलने के खिलाफ पूरे पंजाब में...
Translate »
error: Content is protected !!