शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर-जीरा फैक्ट्री पर ईडी की रेड, जीरा शराब फैक्ट्री में भी ईडी की 8 टीमें पहुंचकर जांच कर रही :दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आ चुका नाम

by

फरीदकोट : शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के फरीदकोट शहर स्थित आवास व पंजाब में उनके व्यवासायिक प्रतिष्ठानों पर ईडी की टीम ने रेड की है। यह टीमें सुबह 6 बजे उनके ठिकानों पर पहुंची। मल्होत्रा की जीरा शराब फैक्ट्री में भी ईडी की 8 टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले में पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा का नाम पहली बार सामने आया था, जिसके बाद से ईडी लगातार पंजाब व देश के दूसरे राज्यों में फैले मल्होत्रा के शराब व दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी के अधिकारी फरीदकोट मल्होत्रा के आवास पर जो बार-बार आ रहे है, उन्हें यहां से क्या कुछ हासिल हुआ है। बता दें, फरीदकोट शहर स्थित आवास पर पूर्व विधायक मलहोत्रा कभी कभार ही कुछ एक घंटे के लिए आते है। उनके आवास पर एक-दो कर्मी के अलावा कोई नहीं होता है, वह दिल्ली में रहते है। कुछ महीने पहले दिल्ली स्थित उनके आवास के सामने फायरिंग की घटना भी हुई थी।

यहीं नहीं फरीदकोट व कोटकपूरा में उनके शराब ठेकों पर भी हमले होने के साथ उन्हें आग लगा दी गई थी। इसके अलावा मलहोत्रा के बठिंडा स्थित शराब फैक्ट्री में आग लग चुकी है। सभी मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मल्होत्रा की फिरोजपुर जिले के जीरा कस्बे के पास स्थित शराब फैक्ट्री को किसानों व ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार के आदेश पर बंद किया जा चुका है।

फरीदकोट से विधायक रह चुके : दीप मल्होत्रा दिल्ली और पंजाब के बड़े शराब कारोबारियों में शामिल हैं। उनका पुश्तैनी घर भी फरीदकोट में ही है। दीप मल्होत्रा 2012 में फरीदकोट से अकाली दल के विधायक रह चुके हैं। हालांकि इसके बाद उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के वक्त पौंटी चड्‌ढा का शराब कारोबार पर कब्जा था। इसे तोड़ने के लिए सुखबीर बादल दीप मल्होत्रा को लेकर आए थे। जिसके बाद अकाली दल ने ही उन्हें टिकट भी दी। करीब 7 महीने पहले दीप मल्होत्रा के दिल्ली स्थित घर पर फायरिंग हुई। दीप मल्होत्रा का यह घर दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में है। फायरिंग करने आए 2 शूटरों का सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसे देखने पर पता चला कि शूटरों ने 5 गोलियां घर पर चलाई। उस वक्त चर्चा थी कि कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा गोलियां चलवाई गई हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर कोई खुलासा नहीं किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के साथ जंग पर ‘ब्रेक’! ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट पर नहीं होगा कोई हमला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने की घोषणा की है. उन्होंने अमेरिकी रक्षा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर की पहल से संतोष कुमारी को मिली सड़क सुविधा : दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल

रोहित जसवाल/एएम नाथ। बिलासपुर 29 जनवरी 2025 – जिला प्रशासन बिलासपुर ने एक और सराहनीय पहल के तहत श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के लिए आवागमन...
article-image
पंजाब

सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महंगाई भत्ते में की 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 दिसंबर से 4 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) को मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई...
article-image
पंजाब

Repair work of Una road

Hoshiarpur/May 28/Daljeet Ajnoha :  MLA Bram Shankar Jimpa said that Una road which has been in dilapidated condition for a long time will be repaired soon. He said that he discussed this matter in...
Translate »
error: Content is protected !!