26 अप्रैल से 5 मई तक तहसील कांप्लेक्स के अंदर नहीं जाएगा कोई वाहनः एस.डी.एम

by

– उपरोक्त समय के दौरान नए तहसील कांप्लेक्स के अंदर जाने वाली सड़क का करवाया जाएगा निर्माण कार्य

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : एस.डी.एम होशियारपुर संजीव कुमार ने बताया कि नए तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में 26 अप्रैल से 5 मई तक मेन गेट से अंदर की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण/मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

एस.डी.एम ने बताया कि इस निर्माण कार्य के चलते यह आवश्यक है कि किसी भी प्रकार की सरकारी अथवा निजी वाहनें उपरोक्त अवधि में तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर के भीतर न जाएं, जिससे सड़क निर्माण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, तहसील कांप्लेक्स की पार्किंग व्यवस्था के ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि वह मेन गेट के बाहर स्थित सड़क पर वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से खड़ा करवाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

एस.डी.एम. होशियारपुर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें, जिससे तहसील कांप्लेक्स के अंदर चल रहे निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर जोन की लड़कियां रस्साकशी में जिले में रही रनर अप

गढ़शंकर, 25 अगस्त : गत दिवस हुए जिला स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट दौरान जहां विभिन्न खेलों के कड़े मुकाबले हुए बहीं रस्साकशी के मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया। आयु ग्रुप अंडर-17 में...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वैबीनार आयोजित

होशियारपुर:सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस वैबीनार करवाया गया। इस वैबीनार की शुरुआत सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस की बधाई दी व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्यप्रदेश : दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने का मामला – खन्ना ने लिया कड़ा नोटिस, मामला उठाया राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

होशियारपुर 3  अक्तूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मंदसौर, मध्यप्रदेश में दलित व्यक्ति को जनताक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इसे...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

18 महीने बाद जिंदा लौटी महिला : मर्डर के इलजाम में सजा काट रहे थे 4 लोग

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 महीने पहले मृत घोषित की गई महिला अचानक जिंदा लौट आई. इस घटना से पुलिस, परिवार और प्रशासन सभी...
Translate »
error: Content is protected !!