डीएसपी बराड़ को फिर मिली जान से मारने की धमकी : विक्की गौंडर के एनकाउंटर का बदला लेने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया कर जारी कर दी धमकी

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारी और डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एक बार फिर गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद को विदेश में बैठे कुख्यात मन घनश्यामपुरिया गैंग का सदस्य बताने वाले युवकों ने यह धमकी दी है।

वीडियो में आरोप लगाया गया है कि डीएसपी बराड़ फर्जी एनकाउंटर करते हैं। गैंग के सदस्यों ने कहा कि वे 2018 में हुए कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के एनकाउंटर का बदला लेंगे। धमकी देने वालों का दावा है कि मन घनश्यामपुरिया जल्द ही पंजाब लौटेगा और हिसाब चुकता करेगा।

कौन है डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़
डीएसपी बराड़ पंजाब पुलिस का एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने करियर में कई हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर किए हैं। इनमें सबसे चर्चित एनकाउंटर विकी गोंडर का था, जो 2016 के नाभा जेलब्रेक मामले में फरार हुआ था। बराड़ की कड़ी कार्रवाई और ऑपरेशनों की वजह से संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क लगातार उन पर गुस्सा निकालते रहे हैं। डीएसपी बराड़ को उनकी बहादुरी के लिए पांच बार राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। इसके बावजूद वे लगातार गैंगस्टरों के निशाने पर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह धमकी गैंगस्टर नेटवर्क की बौखलाहट को दर्शाती है क्योंकि पुलिस की लगातार कार्रवाई से उनका नेटवर्क कमजोर हो रहा है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब डीएसपी बराड़ गैंगस्टरों के निशाने पर आए हों। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की उनसे हुई फोन कॉल भी सामने आई थी। उस बातचीत में भी डीएसपी बराड़ ने साफ कहा था कि वे किसी से डरते नहीं और कानून के दायरे में रहकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेंगे। ताजा धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी बिक्र्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा कि मैंने भी यह वीडियो देखा है। गैंगस्टर अक्सर इस तरह की बातें करते रहते हैं, लेकिन हम उनसे डरने वाले नहीं। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले भी उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की धमकी उन्हें रोक नहीं सकती।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक : फिर कपड़े उतार कर क्लिक की अश्लील फोटो

तरनतारन ।  महिला दोस्त ने युवक को घर बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े उतार कर क्लिक किए अश्लील फोटो; फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे पैसे लोनी में रहती राजविंदर कौर उर्फ रज्जी ने अपने साथियों से...
article-image
पंजाब

मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी, लुधियाना में कार्रवाई खत्म; गुरुग्राम में सर्च जारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी का बड़ा ऑपरेशन सामने आया है। लुधियाना स्थित उनके घर और कारोबारी ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शनिवार दोपहर तक...
article-image
पंजाब

नगर कीर्तन में युवक पर हमला कर घायल करने के आरोप में 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर 18 मार्च  : माहिलपुर पुलिस ने 22 फरवरी को श्री गुरू रविदास महाराज जयंती समारोह में नगर कीर्तन में शामिल युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 6...
article-image
पंजाब

ज्ञानी जैल सिंह नगर में सांसद मनीष तिवारी ने किया ओपन एयर जिम का उदघाटन

रूपनगर, 4 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उनके संसदीय कोटे से करीब 6 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 20 स्थित ज्ञानी जैल सिंह नगर...
Translate »
error: Content is protected !!