रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला बेहद निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : खन्ना
होशियारपुर 18 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर बटाला के निकट हुए कथित हमले की कड़ी निंदा की है। रवनीत सिंह बिट्टू पठानकोट में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनके काफिले को कथित रूप से घेरकर विरोध किया गया तथा वाहनों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई।
खन्ना ने कहा कि यह घटना पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल या नेता को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए हिंसा या दबाव का सहारा लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी के शासन में नशे की समस्या को लेकर स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है और अब नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले राजनीतिक नेताओं के कार्यक्रमों के दौरान भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान चलाना किसी एक राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। खन्ना ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पुलिस प्रशासन का भय समाप्त होता दिखाई दे रहा है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की नाकामियों के चलते बढ़ रही हिंसा, धमकी और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यवधान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहुबली ट्रक : लंबाई 39 मीटर, 416 टायर लगे, गुजरात से 10 महीने पहले चला था, रोजाना सिर्फ 12 किमी चलता, 25 से 30 लोग चल रहे साथ

सिरसा: एक ट्रक इन दिनों लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। अब तो लोग इसे बाहुबली नाम से बुलाने लगे हैं। इस ट्रक की लंबाई 39 मीटर है और इसमें पूरे 416...
article-image
पंजाब

आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत योज्य लाभार्थियों के ई-कार्ड बनाने के कार्य में लाई जाए और तेजी: अपनीत रियात

अब तक जिले में 23991 लाभार्थी ले चुके हैं 18,81,47,669 रुपए के इलाज की सुविधा योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को वार्षिक 5 लाख रुपए तक सरकारी व सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल में हैं कैशलैस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ब्यूरो ने 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ड्राइवर को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 06 अगस्त । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मोहाली की एक ट्रैवल कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर अमनदीप को 5,000 रुपये रिश्वत लेते...
Translate »
error: Content is protected !!