दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के मंडी में नवनिर्वाचित उपप्रधान पर लगे गंभीर आरोप ..महिला शिक्षिका ने दर्ज करवाई शिकायत

by

एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान पर एक महिला शिक्षिका ने दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचायत के उपप्रधान ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दीं। महिला ने आरोप लगाया कि डर और सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण वह पहले शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने पुलिस का सहारा लिया।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। एक जनप्रतिनिधि पर लगे इतने गंभीर आरोपों ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पुष्टि या खंडन किया जा सकेगा। फिलहाल मामले ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में गहरी खाई में लुढ़की कार, तीन की मौत, महिला घायल : महिला कार में लिफ्ट लेकर जा रही थी ससुराल, कार में सवार थे महिला सहित चार लोग 

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वहीं एक महिला गंभीर रूप...
हिमाचल प्रदेश

उपप्रधान बोले- महिला ने मारे थप्पड़, महिला का पलटवार- घर में घुसकर की मारपीट; अंब में क्रॉस शिकायतों से गरमाया मामला

रोहित जसवाल।   अंब: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत चौआर में पारिवारिक विवाद सुलझाने को लेकर शुरू हुआ मामला अब दो पक्षों की क्रॉस शिकायतों तक पहुंच गया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

587 लोगों की टीम : GPS से ट्रैकिंग, पहली बार हो रही पहाड़ी गायों की गणना

मंडी. हिमाचल प्रदेश में पहली बार पहाड़ी गायों की अलग से गणना की जा रही है. इससे पहले, प्रदेश में कभी भी पहाड़ी गायों की गणना नहीं की गई है और इसी कारण प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव रोकने की कोशिश की, भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़कर करवाए चुनाव: जयराम

प्रदेश में मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल ले रहा फैसले: जयराम ठाकुर ‘हिमाचल ऑन सेल’ की मुहिम, प्रदेश हितों से हो रहा समझौता: जयराम एएम नाथ। सोलन/बद्दी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!