दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बद्दी में लगाया 12वां विशाल भंडारा

by

बद्दी, 12 फरवरी (तारा) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने बाबा हरीपुर वाले की स्मृति में 12वां विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी वीरवार को दोपहर 1 बजे बाबा को भोग लगाने के पश्चात भंडारे का विधिवत शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक श्रद्धापूर्वक चलता रहा।

यूनियन के प्रधान तरसेम लाल चौधरी ने बताया कि यूनियन के सभी ऑपरेटरों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने में पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। उपप्रधान सोनू, सचिव भुरू खान, कोषाध्यक्ष भाग सिंह और केशव ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। वहीं रघुवीर सिंह, हैप्पी, ब्रह्मदत्त, बबलू खान सहित यूनियन के अन्य सदस्यों ने दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा की। इस अवसर पर एआरटीओ बद्दी शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन के प्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
फोटोकैप्शन:
बद्दी में ऑटो यूनियन की ओर से लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत करसोग चुनाव: 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित : एक ने वापस लिया नामांकन

वार्ड नंबर एक (जगातखाना) से सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने किया उन्हें विजेता घोषित। एएम नाथ। करसोग, 6 मई : नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में आयोजित जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रांजल ठाकुर और जूनियर में आरती शर्मा रही विजेता

जिले के 26 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन बद्दी, 3 मई (तारा) : बद्दी के नव आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 14वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग...
Translate »
error: Content is protected !!