CBI रिमांड के दौरान IAS प्रदीप डागर को छाती में दर्द : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : 2 जुलाई हरियाणा कथित बैंक घोटाला मामले में CBI रिमांड पर चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप डागर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। बताया गया है कि उन्हें छाती में दर्द की शिकायत होने पर एहतियात के तौर पर ईसीजी (ECG) कराया गया। इस दौरान उनके बेटे से भी मुलाकात करवाई गई। बाद में डागर को अदालत में पेश किया गया, जहां वह सामान्य रूप से चलते हुए कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

20 जुलाई से शुरू होगी हरियाणा में अग्निवीर भर्ती, बनेगा डिजिटल पोर्टल

हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को और सुलभ बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए 20 जुलाई से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए एक डिजिटल पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिससे भर्ती संबंधी सभी जानकारियां और प्रक्रियाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। साथ ही, सरकारी स्कूलों में ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बलों और करियर अवसरों की जानकारी मिल सके।
महिला आयोग उपाध्यक्ष के सामने फूट-फूटकर रोई घायल युवती, अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल
भिवानी के अस्पताल निरीक्षण के दौरान एक घायल युवती अपनी पीड़ा बयां करते हुए महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने फूट-फूटकर रो पड़ी। युवती ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उसकी उचित देखभाल नहीं की जा रही है। घटना के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन से मामले की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बहादुरगढ़ में छोटे भाई की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बहादुरगढ़ में पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक द्वारा अपने छोटे भाई की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर कहा, “मैंने श्रीकांत को मार दिया।” सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब सीटू के ब्लॉक नवांशहर की सर्वसमिति से लखविंदर कौर नवांशहर को चुना गया अध्यक्ष

नवांशहर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब सीटू के ब्लॉक नवांशहर एक दिवसीय अधिवेशन ब्लॉक नवांशहर की अध्यक्ष लखविंदर कौर नवांशहर की अधक्ष्यता में संपन हुया। जिसमें प्रदेशिक महासचिव सुबाष राणी विशेष तौर पर पहुंची। ब्लॉक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बी बी एन, 16 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने...
article-image
पंजाब

वायु सेना में भर्ती : अविवाहित लडक़े व लड़कियां 23 से तक कर सकते हैं आवेदन

होशियारपुर :भारतीय वायु सेना की ओर से अविवाहित लडक़े व लड़कियों की भर्ती के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और यह रजिस्ट्रेशन 23 नवंबर 2022 सांय 5 बजे तक किया जा सकता...
article-image
पंजाब

दो और टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे 2 अप्रैल को 12 वजे : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैं, कि 2 अप्रैल को रात 12 बजे से दाे टोल बंद हो जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद सीएम मान ने सोशल मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!