दून की नंदपुर पंचायत निर्विरोध निर्वाचित, कमल चौधरी बने प्रधान

by

बी बी एन,10 मई (तारा) : दून विधानसभा हलक के तहत नन्दपुर पंचायत ने पंचायत को सर्व सम्मति से चुनने का फैसला लिया है। पंचायत के वासियों ने आज बैठक के इसे अंतिम रूप दबने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया। जिसमे प्रधान पद के लिए कमल कुमार चौधरी, उप प्रधान विजय कुमार का नाम सर्वसम्मति हुई। बैठक करीब चार घंटे तक चली सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक पुष्टि नामांकन प्रक्रिया पूरी और अन्य औपचारिकताएं समाप्त होने के बाद हो सकेगी। स्थानीय प्रीतमपाल ठाकुर, शामलाल एडवोकेट, मस्त मोहम्मद और अमर चंद ठाकुर ने बताया कि पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से न केवल चुनावी खर्च की बचत होगी बल्कि पंचायत में विकास कार्यो को गति मिलेगी तथा सरकार की और से निर्विरोध पंचायत चुनने पर भी पंचायत को पच्चीस लाख की राशि मिलेगी। इन्होंने सभी ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे आपसी सहयोग को प्राथमिकता के साथ साथ चुनावी मुकाबले से भी दूरी बनेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पासपोर्ट बनाने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए 8 से 10 जुलाई तक आयोजित होगा विशेष शिविर

मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों को मिलेगी सुविधा चौगान नंबर दो में डाकघर के समीप पार्क होगी मोबाइल वैन : सहायक आयुक्त एएम नाथ। चम्बा :  पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने भवारना में किया प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई का शुभारंभ

भवारना, 15 दिसंबर:- उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सोमवार को प्लास्टिक कचरा प्रवंधन इकाई भवारना का विधिवत शुभारंभ किया गया।  शुभारंभ अवसर पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती और सहायक आयुक्त एवं विकास खंड अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार*

जवालामुखी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
Translate »
error: Content is protected !!