दूसरी बेटी होने पर सरकार की ओर से 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी : कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर

by

चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की जानकारी खुद सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि मान सरकार ने लड़कियों के लिंग अनुपास में सुधार के उद्देश्य से एक विशेष योजना को लागू किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति की दूसरी संतान बेटी होने पर सरकार की ओर से उन्हें 6000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि राज्य में लड़कियों के दिन प्रतिदिन घटते लिंगानुपात को सुधारने के यह योजना प्रदेश में लागू की गई है। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि सरकार पहले ही 19 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उनके पहले बच्चे के जन्म पर दो किस्तों में 5000 रुपए दे रही है। तो वहीं, अब इस योजना में और विस्तार करते हुए महिला की दूसरी संतान लड़की होने पर मान सरकार द्वारा उन्हें 6000 रुपए की आर्थिक मदद देगी।
उन्होंने कहा कि मुख्य रुप से सरकार यह धन राशि गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता को उपयोग में लाने के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्तार्ओं से फार्म भरवाए जाते हैं। उन्होंने कहा की इस सहायता का भुगतान सीधे उपभोगता के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों /डाकघर खाते में ही होगा। इससे सबंधित शाखा के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश के पात्र लाभार्थियों के फार्म जल्द से जल्द भरे जाना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए लोग अपने जिले के आंगनबाड़ी केंद्र/कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 DSP के तबादले : 6 की इंटेलिजेंस विंग में तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 12 डीएसपी के तबादले करते हुए उनमें से 6 डीएसपी को इंटेलिजेंस विंग में तैनात किया है, जबकि 6 डीएसपी को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इंटेलिजेंस विंग...
article-image
पंजाब

PAU-KVK Langroya doing seed sale

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 :In a farmer-friendly move, PAU-Krishi Vigyan Kendra, Langroya has launched a pro-active seed sale drive for paddy and other kharif season crops. Instead of waiting for farmers to visit, the KVK...
article-image
पंजाब

डीएवी बी.एड. कॉलेज, होशियारपुर के बी.एड.सत्र- I का शानदार परिणाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार तथा सचिव श्री. आर.एम. भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर के बी.एड. सत्र-I (2024-26 ) का...
article-image
पंजाब

हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए : APRO लोकेश चौबे के पिता डॉक्टर शिवाधार चौबे के श्रद्धांजलि समागम में

होशियारपुर : श्री सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल तथा सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे के पिता डॉक्टर शिवाधार चौबे के श्रद्धांजलि समागम में आज हजारों लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन...
Translate »
error: Content is protected !!