दूसरे दिन कोरोना से दूसरी मौत इस हफ्ते में : भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना किया अनिवार्य

by

शिमला : कोरोना संक्रमण से कल भी मंडी जिले में 19 वर्षीय युवती की इस संक्रमण से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतका दूसरी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4198 के पास पहुंच गया है। इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन कोरोना से यह दूसरी मौत हुई है। पिछले महीने मार्च में 4 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। केंद्र सरकार ने प्रदेश में कोरोना केसों में बढ़ोतरी और मौतों पर चिंता जताई है।
केंद्र सरकार ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जिला स्तर पर रेगुलर समीक्षा करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन को फॉलो करने को कहा गया है। इसमें लोगों के लिए भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
अधिकारियों को टेस्टिंग बढ़ाने के साथ नए कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगने पर तुरंत सूचित करने को कहा गया है। बीते कल भी प्रदेश में कोरोना वायरस के 108 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। हर जिले में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में सबसे ज्यादा 29 मरीज मिले। कांगड़ा में 25, बिलासपुर और चंबा में 10-10, मंडी में 15, शिमला में 9, सोलन में 4, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में कोरोना एक-एक नया मामला पॉजिटिव आया है। इससे प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1739 के पास पहुंच गया है।
इस बीच 301 मरीज इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। हिमाचल में कोरोना की एक हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 6.6% रिकॉर्ड की गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार इस संक्रमण पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और लोगों को भी मास्क पहनने के साथ-साथ जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट ने 3 फैसलों को दी मंजूरी : न्यूट्रिशन सिक्योरिटी पर 17082 करोड़ रुपये खर्च होंगे

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हुई है जिसमें 3 बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों पर जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि का सबसे गर्म दिन : शिमला में तापमान 29 , ऊना में 43.5 डिग्री

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। शिमला सहित प्रदेश के सभी बड़े शहरों में अधिकतम तापमान साल में सबसे अधिक दर्ज किया गया। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों के चुनाव रोकना सरकार का विकास विरोधी कृत्य : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का छतरी में तीखा प्रहार कहा, राज्य को विकास की अनदेखी कर ‘व्यवस्था पतन’ की ओर ले गई कांग्रेस सरकार सरकार का ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को उपकृत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में 34.46 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार परियोजनाओं का किया उद्घाटन, तीन की रखी आधारशिला; किसानों और 10 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ एएम नाथ।   अर्की, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!