देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

by
गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक अज्ञात युवक (24-25 वर्ष)  मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचित किया। मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी और पास ही घास में एक सिरिंज भी पड़ी थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत किसी नशीले पदार्थ की ओवरडोज़ से हुई है। वर्णनीय है कि यह गांव नशे  के व्यापार विशेष रूप से चिट्टा बेचने के आरोप में सुर्खियों में लगातार बना हुआ है।
एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने संपर्क करने पर बताया कि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।  मौत के कारणों की अभी जाँच की जा रही है और पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  जिसकी रिपोर्ट आने पर ही मुख्य तौर पर मौत के कारण का पता चलेगा। अज्ञात युवक का शव सिवल अस्पताल में पहचान के लिए रख दिया गया है।

गांव देनोवाल खुर्द में काफी संख्या में लोग  नशे के धंधे में लिप्त :  गांव देनोवाल खुर्द ( वस्ती सैसीयां) में इससे पहले भी एक दर्जन के करीब युवकों के रहस्यमय में स्थिति में शव मिल चुके है और नशे के वेचने की के बार वीडियो वायरल हो चुकी है। पुलिस ने काफी संख्या में महिलाओं सहित पुरषो पर भारी संख्यां में नशीले पदार्थ बरामद कर मामले दर्ज किए है। लेकिन अधिकांश मामलों में मामूली बरामदगी की दिखाई जाती है।  पुलिस ने इस गांव में गत 6 महीने 3 बार कासो आपरेशन भी चलाया। लेकिन नशे के धंधा करने वाले पहले की तरह धंधे में लगे है और रोजाना शरेआम काफी संख्या में युवक नशीले पदार्थ खरीदने आते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के 6.5 लाख गांव, 30 करोड़ घरों से एकत्रित एकत्रित मिट्टी से इंडिया गेट के पास अमृत उद्यान, आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनेगा: अनुराग ठाकुर

जसवां प्रागपुर में लोगों से इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया जसवां-प्रागपुर/ तलवाड़ा (राकेश शर्मा )  हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर...
article-image
पंजाब

52 नशीली गोलीयों स्मेत एक युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक  युवक को 52  नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है।          जानकारी मुताबिक पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत पुलिस चौंकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह की अगुआई...
पंजाब

पिस्तौल से हवाई फायर,4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : बाइक को खड़ा करने लिए हुए झगड़ा

गढ़शंकर : क्रिकेट मुकाबला देखने गए युवक से मारपीट करने व पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में यूनिस...
Translate »
error: Content is protected !!