डेंगू की बीमारी को लेकर हिम गौरव आई टी आई में स्वस्थ्य विभाग का जागरूक कैम्प

by

रोहित जसवाल। ऊना 08 अक्तूबर : सन्तोषगढ़ व आस पास के क्षेत्र में तेजी से फैल रही डेंगू की बीमारी की रोकथाम को लेकर यहां जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। वहीं इसी कड़ी में स्वस्थ्य विभाग ने व्लॉक चिकित्सा अधिकारी मैहतपुर वसदेहड़ा डा. राम पाल शर्मा के नेतृत्व में सन्तोषगढ़ स्थित हिम गौरव आई टी आई में जागरूक कैम्प लगाकर सैंकड़ों वच्चों का मार्गदर्शन किया । जिसमें डा. पी एस राणा व जिला मैडिकल एजूकेशनल अधिकारी गोपाल कृष्ण ने युवा पीढ़ी को डेगूं की बीमारी के लक्ष्णों से रूवरू करवाते हुए वताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है जिससे अचानक तेज वुखार , गम्भीर सिरदर्द , जोड़ों व मासपेशियों में गम्भीर दर्द , उल्टी आना , थकान होना, नाक से खून आना इत्यादि शुरू हो जाता है। जिसके लिए तुरन्त सरकारी स्वस्थ्य केन्द्र में इसके टैस्ट करवांए व उपचार लें तथा अपनी मर्जी से उपचार लेने व मनमर्जी दवाई लेने से परहेज करें। उन्होने सभी से अहवान किया कि वह सुरक्षात्मक कपड़े पहनें व अपने आस पास की जगह की साफ सफाई नियमित रूप से करते हुए किसी भी जगह पानी का ठहराव न होने दें। जागरूक कैम्प के आयोजन के लिए हिम गौरव आई टी आई के एम डी संजय जोशी ने स्वस्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद करते हुए वच्चों का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर हिम गौरव आई टी आई प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार व राजीव कुमार सहित अन्य भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार का शीशा तोड़ 15 लाख का सामान उड़ाया, मंडी के दो आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला। राजधानी शिमला के ढांडा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंडी जिले के दो आरोपियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के बाग़ी रवि ठाकुर का शिमला में NSUI ने किया घेराव : तनावपूर्ण माहौल में बोले- गद्दारों का आगे भी जारी रहेगा विरोध

भाजपा ने की निंदा, चुनाव आयोग से शिकायत की कही बात एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है।...
article-image
पंजाब

हिमाचल में अब स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन- जिलों में खुले स्क्रैपिंग सेंटर: अभी निजी वाहनों के लिए स्क्रैपिंग का नियम लागू नहीं –

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पहले दो वाहन स्क्रैपिंग सेंटर क्रियाशील हो गए हैं। यहां प्रदेश के वाहन मालिक अपने 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए ले जा सकते...
article-image
पंजाब

Awareness Seminar on Drug Abuse

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 30 : Under Mission Smile and the “War Against Drugs” campaign, as per directives from Ms. Ashika Jain, IAS, Deputy Commissioner-cum-Chairperson of the District Drug De-addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur, the District...
Translate »
error: Content is protected !!