देवभूमि का सबसे गर्म दिन : शिमला में तापमान 29 , ऊना में 43.5 डिग्री

by

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। शिमला सहित प्रदेश के सभी बड़े शहरों में अधिकतम तापमान साल में सबसे अधिक दर्ज किया गया।  शिमला में अधिकतम तापमान 29 तो ऊना में 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान बढ़ने से आम दिनों में भरा रहने वाला शिमला का रिज मैदान भी दोपहर को खाली नजर आया। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में लोग तेज गर्मी से परेशान रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से अगले 3 दिन प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने इस बीच सभी जगह तेज तूफान और भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, यह 3 दिन तक प्रदेश में सभी जगह अपना असर दिखाएगा। ओलावृष्टि की चेतावनी से किसान खासकर मध्यम और ऊंचाई क्षेत्रों के बागवान चिंतित हैं। उन्हें सेब की फसल की चिंता सताने लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बंगाणा में लगाया जन-जागरूकता शिविर सुनियोजित : विकास और अवैध निर्माण रोकने पर दिया जोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी। उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना ने आज(बुधवार) को नगर पंचायत बंगाणा के सभागार में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में 521 आवेदनों का अनुमोदन : पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के कौशल को संरक्षित करने के लिए शुरू की गई है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

मंडी, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रथम चरण में मंडी जिले में 521 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी ने अनुमोदन के उपरांत इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मुख्यालय चंबा में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

शहरी एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी करेंगे समारोह की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में 79 बां जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की बुलाई अहम् बैठक

केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का खन्ना ने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान होशियारपुर 18 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की अहम् बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!