देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना, शोभा यात्रा में हुए शामिल, झंडा फहराकर मेले का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की किया शुभारंभ

by
रोहित जसवाल। पधर, 15 अप्रैल-  पधर में मनाए जाने वाले 5 दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेले का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज विधिवत रूप से देव श्री सूत्रधारी ब्रह्मा जी महाराज व अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर किया।
May be an image of 6 people, temple and text
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मेला स्थल पर मेले का ध्वज फहराया और जल शक्ति विश्राम गृह डलाह से मेला मैदान तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भी भाग लिया।
उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है। मेले के दौरान देवी-देवताओं के आगमन एवं मेल मिलाप से जहां हमारी प्राचीन देव संस्कृति को बल मिलता है तो वहीं यह अधिक मजबूत व समृद्ध भी होती है। साथ ही इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने व सहेजने का सुअवसर भी प्राप्त होता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी जिला के विकास में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आईआईटी जैसा विश्व स्तरीय संस्थान लाना ठाकुर कौल सिंह के प्रयासों से संभव हुआ है और नेरचौक मेडिकल कॉलेज भी इन्हीं के प्रयासों का नतीजा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल निर्माता स्वर्गीय डॉ० वाई एस परमार की तपस्या से जहां हिमाचल बना था, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पहाड़ी प्रदेश में विकास के नए रंग भरे हैं, जिसके परिणाम स्वरुप हिमाचल यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में हिमाचली टोपी को नई पहचान वीरभद्र सिंह ने दिलाई है। आज पहाड़ी टोपी हिमाचल की पहचान है। चाहे वो किसी भी रंग की हो।
May be an image of 9 people and text
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 135 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य किए जा रहे है। जिन्हें समयबद्ध पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए 50 हजार रूपए देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सीडीपीओ पधर इकाई द्वारा संचालित किए जाने वाले अनप्राशन कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक अन्य विभिन्न संगठनों द्वारा भी मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कृष्ण भोज,बामन देव ,केहर सिंह, गिरधारी भगालिया, जोगिंदर गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौथे दिन 440 नए कोरोना पॉजिटिव : कांगड़ा में सबसे ज्यादा 172 नए मरीज मिले

शिमला : कोरोना के प्रदेश में लगातार चौथे दिन 440 नए केस पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। शिमला में 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। इससे प्रदेश में कोरोना से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन-जन के मुद्दों के लिए तैयार तपोवन : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 248 तारांकित और 68 अतारांकित प्रश्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 17 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। 14वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है जिसमें 18 दिसंबर से लेकर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के बार सभी क्षेत्रों का दौरा भी कर आए, कांग्रेस टिकट नहीं दे पाई : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे – जयराम ठाकुर

चुराह के पटना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष , पन्ना प्रमुख को चुनाव की गिनती के पहले ही पता होता है कितने वोट मिलेंगे एएम नाथ। चंबा/ चुराह :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!