पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

by
एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं को अप्रैल, मई और जून महीनों की तीन किश्तों के रूप में 4,500 रुपये प्रति लाभार्थी जारी किए।
इस योजना के अंतर्गत कुल 86.67 लाख रुपये की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी की सभी शेष पात्र महिलाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने पर योजना का लाभ प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2026 के बीच 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं के अलावा घरेलू सहायिकाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला फिंडपार से जेबीटी शिक्षक देवी चरण, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल से जेबीटी शिक्षक सुरिंद्र कुमार, नागरिक अस्पताल किलाड़ से सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, पांगी के तहसीलदार शांता कुमार, राजकीय महाविद्यालय पांगी से भूगोल की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला देवी और पांगी पुलिस स्टेशन के एसएचओ जोगिंदर सिंह शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने वर्ष, 2024 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को सम्मानित किया। बिलासपुर सदर पुलिस थाना, मंडी जिले के बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना और कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस थाना को अपराध नियंत्रण, जांच और समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। ऊना स्थित महिला पुलिस थाने को हिमाचल प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने के रूप में सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा मुख्यमंत्री ने परेड में भाग लेने वाले दलों और सांस्कृतिक टीमों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 153.81 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण और शिलान्यास

एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान 153.81 करोड़ रुपये की 8 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने ब्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!