देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : DC कोमल मित्तल

by
होशियारपुर, 4 जनवरी :  गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और परिश्रम से निभाने के निर्देश दिए, ताकि इस महत्वपूर्ण दिन को देशभक्ति और उत्साह की भावना के साथ मनाया जा सके। इस दौरान एस. डी. एम होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, सुपरडैंट आशा रानी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस संबंधी जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड होशियारपुर में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर अद्वितीय उपलब्धियों वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने विभागाध्यक्षों से कहा कि वे अपने अधीन अच्छी सेवाएं देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची संबंधित कार्यालय में समय पर पहुंचाएं। उन्होंने जिला पुलिस को गणतंत्र दिवस पर जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा, वहीं पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
कोमल मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय आदि की व्यवस्था के अलावा मेडिकल टीम की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट के लिए अलग-अलग टुकड़ियों का अभ्यास कराने को भी कहा। डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से मास पी.टी व सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसके लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों का चयन अभी से कर लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाने के निर्देश दिए, ताकि 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाया जा सके। उन्होंने बैंड, विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां, बैरिकेडिंग, पुरस्कार वितरण, प्रशस्ति पत्र वितरण, पंडाल की साज-सज्जा, रिहर्सल आदि के संबंध में विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भड़के केंद्रीय मंत्री -भाजपा आई तो मुश्किल होगी : पुलिस ध्यान रखे कि सत्ता बदलती रहती

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी...
पंजाब

सोने की वालिया झपटी :दवा लेकर वापस लौट रही महिला से सोने की बाली झपटने वाले अज्ञात पर केस दर्ज।

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने दवा लेकर वापस अपनी एक्टिवा पर गांव लौट रही महिला की कान से सोने की बाली झपट्टा मारकर ले जाने वाले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मनजीत...
article-image
पंजाब

आपरेशन प्रहार-2 : 72 घंटों में 3260 व्यक्तियों की गिरफ्तारी, जिसमें 135 पीओ शामिल

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के...
Translate »
error: Content is protected !!