सोने की वालिया झपटी :दवा लेकर वापस लौट रही महिला से सोने की बाली झपटने वाले अज्ञात पर केस दर्ज।

by

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने दवा लेकर वापस अपनी एक्टिवा पर गांव लौट रही महिला की कान से सोने की बाली झपट्टा मारकर ले जाने वाले अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मनजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह निवासी लंगेरी थाना माहिलपुर ने चब्बेवाल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 4 जून को अपनी लड़की गुरमनवीर कौर के साथ एक्टिवा नंबर पब24सी8652 पर सवार हो कर दवा लेने के लिए चब्बेवाल आई थी और दवा लेकर जब वह वापस लौट रही थी तो दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आये एक बाइक जिसपर दो युवक बैठे थे ने झपटा मारकर उसके कान में पहनी सोने की बाली लेकर फरार हो गए। चब्बेवाल पुलिस ने मनजीत कौर के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में अमृतसर से हथियारों की सप्लाई का खुलासा : ‘डेड लेटर बॉक्स’ तकनीक से हथियार पहुंचाने का आरोप, दो युवतियों की भूमिका की भी जांच

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले की जांच में हथियारों की सप्लाई से जुड़े कथित नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में...
article-image
पंजाब

गांव मोहनोवाल में किसान अंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर: गांव मोहनोवाल में सरपंच लखवीर सिंह लख्खी के नेतृत्व में एनआरआई के सहयोग से समूह गांव वासियों ने किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर किसान अंदोलन में शहीद हो चुके किसानों को श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोतस्व मनाया

गढ़शंकर। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्यां में की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के...
Translate »
error: Content is protected !!