योग कक्षाओं में जाकर शारीरिक व मानसिक तनाव से मुक्त जीवनशैली अपनाएं लोगः DC कोमल मित्तल

by

ब्लाक भूंगा में में “सी.एम. दी योगशाला” के अंतर्गत 16 योग कक्षाएं जारी

होशियारपुर, 26 नवंबरः जिले के ब्लाक भूंगा में “सी.एम. दी योगशाला” कार्यक्रम के तहत 16 योग कक्षाएं चल रही हैं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सी.एम. दी योगशाला” के तहत हो रहे इन प्रयासों से लोग न केवल शारीरिक समस्याओं से निजात पा रहे हैं, बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्त होकर स्वस्थ जीवनशैली अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक भूंगा में तीन योग प्रशिक्षक राकेश कुमार, अंकिता और अमनदीप सिंह नियुक्त किए गए हैं। ये प्रशिक्षक सुबह और शाम भूंगा के अलग-अलग स्थानों पर योग कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। इन कक्षाओं का लाभ स्थानीय लोग भरपूर उठा रहे हैं और मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ हो रहे हैं।

शेरपुर पक्का की ग्रुप लीडर कमलजीत कौर ने बताया कि योग कक्षाओं से कई लोगों को थायरायड और सर्वाइकल जैसी समस्याओं में राहत मिली है। इसी प्रकार कस्बा हरियाना की ग्रुप लीडर भावना भल्ला ने कहा कि योग से कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, तनाव, उच्च रक्तचाप और शुगर जैसी समस्याएं दूर हो रही हैं। हरियाना के शीतला माता मंदिर में आयोजित योग कक्षाओं में बुजुर्गों ने बताया कि योग से उनकी घुटनों की तकलीफ में सुधार हुआ है।

      जिला कॉर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि भूंगा और आसपास के क्षेत्रों में योग कक्षाएं नियमित चलाई जा रही है। इनमें शेरपुर पक्का में सुबह 9:20 से 10:20 बजे, ताजपुर में सुबह 10:30 से 11:30 बजे, श्री गुरु रविदास सभा शेरपुर पक्का दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक, श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा बरियाना में दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक, राहुवल सुविधा केंद्र में सुबह 5:10 से 6:10 तक योग कक्षाएं चल रही है। इसके अलावा कस्बा हरियाना के सामुदायिक हॉल में सुबह 5:20 से 6:20 बजे, खानपुर गुरुद्वारा साहिब में सुबह 6:30 से 7:30 बजे, शीतला माता मंदिर में सुबह 9:30 से 10:30 बजे शिव मंदिर में सुबह 10:50 से 11:50 बजे और शीतला माता मंदिर में शाम 5:00 से 6:00 बजे तक योग कक्षाएं चल रही हैं।

जिला कॉर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि यदि किसी के पास योग कक्षाएं आयोजित करने के लिए स्थान और कम से कम 25 लोगों का समूह है, तो पंजाब सरकार प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक वहां भेजेगी। इच्छुक व्यक्ति अकेले भी पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग कक्षाओं का लाभ लेने के लिए टोल-फ्री नंबर: 7669400500 पर मिस्ड कॉल दें या पोर्टल cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉगिन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार साहिब श्री अमृतसर में लगाया जाएगा रुमाला फंड टेबल-गुरु घरों में सिरोपा देने की रीत बंद की जाए : एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी

होशियारपुर। दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा साहिब शहीदा लधेवाल में करवाए गए दस्तार मुकाबलों में विजई छात्रों को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पोलिंग स्टेशनों के लिए 205 पार्टियां रवाना :  डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने चुनाव स्टाफ को पूरी तनदेही से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश

   चब्बेवाल के वोटरों के लिए औद्योगिक इकाइयों की ओर से पेड छुट्टी की घोषणा होशियारपुर :  विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल उप चुनाव के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर आज चुनाव...
article-image
पंजाब

राजनीतिक दल को 28 फरवरी तक बूथ एजेंट नियुक्त करें : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा

चंडीगढ़, 20 फरवरी :   पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 28 फरवरी तक अपने-अपने बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!